आज हम आपको गुंडी पान गुजिया रेसिपी (Gundi Paan Gujiya Recipe) बता रहे है। आपको इस गुजिया रेसिपी में नट्स और रिफ्रेशिंग पान का स्वाद मिलेगा। आप क्लालिक गुजिया का इस बार होली पर यह वर्जन ट्राई कर सकते हैं।
Gundi Paan Gujiya Recipe
पकाने का समय: 20 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 20 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 30 मिनट |
गुंडी पान गुजिया की सामग्री – Ingredients for Gundi Paan Gujiya |
|
1 kg मैदा | 250 ग्राम घी |
300 ml (मिली.) पानी | 500 ml (मिली.) चाशनी |
1 kg देसी घी | 20 ग्राम मिक्स ड्राई फ्रूट्स (बादाम, किशमिश, पिस्ता) |
1 टेबल स्पून अजवाइन | 15 गुंडी पान, टुकड़ों में कटा हुआ |
गुंडी पान गुजिया बनाने की विधि |
1: सबसे पहले मैदा, घी और जरूरत के हिसाब से पानी डालकर डो तैयार कर लिजिएं, ध्यान रहे डो थोड़ा सख्त होना चाइये। |
2: फिर इसे आधे घंटे के लिए फ्रिज में रख दीजिये। |
3: अब फीलिंग के लिए ड्राई फ्रूट्स, कटे हुए पान और खोया को एक साथ मिला लिजिएं। |
4: फिर डो से छोटी लोईयां बनाकर इन्हें 3 इंच डायमीटर गोलाकार में बेल लिजिएं। |
5: अब इसके बीच में फीलिंग रखकर एक-एक करके पॉकेट फोल्ड कर लें, फिर इसके किनारों पर पानी लगाकर अच्छी तरह सील कर दीजिये। |
6: फिर गुझिया मोल्ड या हाथ का उपयोग करके गुझिया को आकार दीजिये। |
7: अब धीमी आंच घी गर्म कर लें। आप इस बात का ध्यान रखें कि घी ज्यादा गर्म नहीं होना चाहिए। |
8: फिर धीमी आंच पर सभी गुजिया को कड़ाही में डालकर धीरे-धीरे हर तरफ से गोल्डन फ्राई कर लें। |
9: अब इन्हें तुरंत गर्म चीनी की चाशनी में डाल दें। |
10: फिर इसे 10 मिनट के लिए चाशनी में भीगी रहने दीजिये, अब इसे छानकर निकाल लिजिएं। |
11: अंत में गार्निश करके आधे घंटे के बाद सर्व करें। |
Key Ingredients:घी, मैदा, चाशनी, पानी, मिक्स ड्राई फ्रूट्स (बादाम, किशमिश, पिस्ता), देसी घी, गुंडी पान, अजवाइन |
Follow our Social Pages for More Veg Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Gundi Paan Gujiya Recipe in Hindi with your friends.