आज हम आपको गुशतबा रेसिपी (Gushtaba Recipe) बता रहे है। यह एक पारंपरिक कश्मीरी करी है जिसमें मीट बॉल्स को दही की ग्रेवी और मसालों में पकाया जाता है। सर्दियों के लिएं यह शानदार डिनर रेसिपी है साथ ही अगर घर पर कोई डिनर पार्टी होने वाली है तो आप इस डिश को बनाकर मेहमानों को भी सर्व कर सकते हैं।
Gushtaba Non Veg Recipe
पकाने का समय: 01 घंटा |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 01 घंटा 15 मिनट |
गुशतबा की सामग्री |
|
1 kg बोनलेस मीट | 1 कप मीट फैट |
1 कप सरसों का तेल | 2 कप दूध |
1 कप दही | 6 कप पानी |
5 हरी इलाइची | 2 तेजपत्ता |
2 लौंग | 3 बड़ी इलाइची |
1 दालचीनी स्टिक | 1 टी स्पून अदरक पाउडर |
3 टी स्पून सौंफ पाउडर | 2 टी स्पून सूखा पुदीना |
1 टी स्पून हींग | स्वादानुसार नमक |
गुशतबा बनाने की विधि – Gushtaba Indian Recipe |
Step 1: सबसे पहले बोनलेस मीट को एक चिकने पत्थर की मदद से कूटें और फिर इसमें मीट फैट मिलाकर अच्छे से कूटें। |
Step 2: अब इसमें अदरक पाउडर, नमक और इलाइची पाउडर डालें, फिर इसे तब तक कूटे जब तक आपको स्मूद पल्प न मिल जाए। |
Step 3: अब इससे गोलाकार की बॉल्स बना लीजिएं और एक तरफ रख दीजिएं। |
Step 4: अब इन बॉल्स को एक-दूसरे से अलग रखियें। |
Step 5: अब एक बड़े बर्तन में तेल गर्म करके उसमें हींग और नमक डालें। |
Step 6: फिर एक जग में दही को फेंट लें, अब इसे तेल में डालें और फिर लगातार चलाएं और अच्छे से मिला लें। |
Step 7: फिर पानी डालकर दूध, बाकी बचें हुए मसालें डालकर अच्छे से मिला लें और ग्रेवी में उबाल आने दीजिएं। |
Step 8: अब ग्रेवी में एक-एक करके मीट बॉल्स डालियें। |
Step 9: फिर मीडियम आंच पर इसे एक घंटे तक पका लें, फिर इसके बाद धीमी आंच पर 15 मिनट के लिए और पका लें। |
Step 10: अंत में पुदीना छिड़कके और उबले हुए चावल के साथ सर्व कीजियें। |
Key Ingredients:मीट फैट, बोनलेस मीट, दूध, सरसों का तेल, पानी, दही, तेजपत्ता, हरी इलाइची, बड़ी इलाइची, लौंग, अदरक पाउडर, दालचीनी स्टिक, सूखा पुदीना, सौंफ पाउडर, नमक, हींग |
Follow our Social Pages for More Chicken Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Gushtaba Cooking Recipe in Hindi with your friends.