आज हम आपको बादाम शेक रेसिपी (Badam Shake Recipe) बता रहे है। यह एक काफी आसान रेसिपी है, आपको इस स्वादिष्ट बादाम शेक में बादाम के साथ क्रीम, इलाइची और केसर का भी स्वाद मिलेगा।
Badam Shake Recipe
पकाने का समय: 20 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 05 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 25 मिनट |
बादाम शेक की सामग्री – Ingredients for Badam Shake |
|
20-30 बादाम (रात भर भिगोए हुए), छिला हुआ | 3 1/4 कप दूध |
3 टेबल स्पून लो कैलोरी स्वीटनर | 1/4 टी स्पून हरी इलायची पाउडर |
1 1/2 टेबल स्पून कस्टर्ड पाउडर | एक चुटकी केसर |
1/4 कप ताजा क्रीम |
बादाम शेक बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक नॉन-स्टिक गहरे पैन में 2 कप दूध गर्म करके उसमें लो कैलोरी स्वीटनर, कस्टर्ड पाउडर और हरी इलायची पाउडर डालकर मिश्रण को 10-15 मिनट के लिए धीमी आंच पर उबाल लें, इसे बीच-बीच में हिलाते रहें। |
2: अब इस बीच एक ब्लेंडर जार में बादाम डालकर बचे हुए दूध में स्मूद पेस्ट को मिला लें। |
3: फिर पीसे हुए पेस्ट को दूध वाले मिश्रण में डालकर मिक्स करके इसे 5 मिनट तक धीमी आंच पर उबाल लें। |
4: अब इसमें केसर डालकर एक मिनट के लिए पकाएं। फिर इसमें ताजी क्रीम डालकर मिक्स करके पैन को आंच से उतार लिजिएं। अब इसे रेफिजरेंटर में ठंडा होने के लिए रख दीजिये। |
5: फिर इसे सर्विंग गिलास में डालकर इलाइची पाउडर और केसर से गार्निश करके ठंडा सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:दूध, बादाम, हरी इलायची पाउडर, लो कैलोरी स्वीटनर, केसर, ताजा क्रीम, कस्टर्ड पाउडर |
Follow our Social Pages for More Indian Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Badam Shake Recipe in Hindi with your friends.