आज हम आपको पनीर मक्खनवाला रेसिपी (Paneer Makhanwala Recipe) बता रहे है। यह एक काफी स्वादिष्ट पनीर ग्रेवी डिश है। इसमें नरम पनीर के टुकड़ों को मक्खन, क्रीमी और रिच टमाटर की ग्रेवी में तैयार किया जाता है। यह डिनर पार्टी के लिए एकदम बढ़िया है।
Paneer Makhanwala Recipe
पकाने का समय: 30 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 20 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 50 मिनट |
पनीर मक्खनवाला की सामग्री – Ingredients for Paneer Makhanwala |
|
400 ग्राम पनीर | 4 टेबल स्पून मक्खन |
3 टेबल स्पून घी | 2 टेबल स्पून अदरक लहसुन का पेस्ट |
750 ग्राम टमाटर, टुकड़ों में कटा हुआ | 100 ग्राम प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ |
1/4 कप काजू | 1 टेबल स्पून हरी मिर्च |
1 टेबल स्पून कश्मीरी देगी मिर्च पाउडर | 1/2 टेबल स्पून अदरक |
1 टेबल स्पून चीनी | 4 टेबल स्पून क्रीम |
1 टेबल स्पून कसूरी मेथी | 2 तेजपत्ता |
2 टुकड़े हरी इलायची | स्वादानुसार नमक |
आवश्यकतानुसार पानी |
पनीर मक्खनवाला बनाने की विधि |
1: सबसे पहले पनीर के टुकड़े काटकर गरम पानी में भिगो दें। |
2: फिर मीडियम आंच पर एक बड़े पैन में घी गर्म करके हरी इलाइची, तेजपता, लाल मिर्च पाउडर, प्याज और अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर को कुछ देर के लिए भूनें। |
3: अब इसमें काजू, टमाटर, देगी मिर्च और नमक को डालकर थोड़ी देर भूनें। |
4: फिर इसमें थोड़ा पानी डालकर इसे कम से कम 10 से 15 मिनट तक या फिर टमाटर के नरम होने तक पकाएं। |
5: अब गैस को बंद करके इस मिश्रण को ठंडा करके इसमें से तेजपत्ता निकाल लें। फिर इस मसाले को पीसकर स्मूद पीसकर और इसे छान लिजिएं। फिर इसे एक तरफ रख दीजिये। |
6: फिर मीडियम आंच पर एक पैन में मक्खन डालकर इसमें कटी हुर्द अदरक और हरी मिर्च डालकर भूनें। फिर आधी छोटी चम्मच देगी मिर्च डालकर इसे मिलाएं। ध्यान रहे यह जले नहीं इसमें एक बड़ा चम्मच पानी डालें। |
7: अब पैन में स्मूद प्यूरी पेस्ट और थोड़ी सी चीनी डालकर धीमी आंच पर उबाल आने दें। |
8: अब सिजनिंग और स्थिरता देखें, फिर इसमें पनीर के टुकड़े डालकर पांच मिनट के लिए पकाएं। |
9: फिर कसूरी मेथी और क्रीम को डालकर एक मिनट के लिए पकाएं। |
10: अंत में कसूरी मेथी और क्रीम से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:मक्खन, पनीर, अदरक लहसुन का पेस्ट, घी, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, काजू, अदरक, कश्मीरी देगी मिर्च पाउडर, क्रीम, चीनी, तेजपत्ता, कसूरी मेथी, नमक, आवश्यकतानुसार पानी, हरी इलायची |
Follow our Social Pages for More Paneer Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Paneer Makhanwala Recipe in Hindi with your friends.