आज हम आपको व्रत वाले पनीर रोल्स रेसिपी (Vratwale paneer rolls Recipe) बता रहे है। इस बढ़िया स्नैक्स को कद्दूकस किए गए पनीर में सेंधा नमक, कुछ मसाले और आलू डालकर नवरात्रि के दौरान बना सकते हैं। फटाफट बनने वाले इस स्नैक्स को आप मेन कोर्स के रूप में भी सर्व कर सकते हैं। इस मजेदार डिश को आप जब भी मर्जी हो बनाकर खा सकते हैं। पनीर रोल्स पर पुदीने के कुछ पत्ते डालकर सर्व करें।
Vratwale Paneer Rolls Recipe
पकाने का समय: 10 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 20 मिनट |
व्रत वाले पनीर रोल्स की सामग्री |
|
2 उबले आलू | 2 कप पनीर, मैश |
1 हरी मिर्च | 1/2 टी स्पून अदरक |
1 टी स्पून जीरा पाउडर | 1 टी स्पून सेंधा नमक |
7-8 किशमिश | 1 टी स्पून काली मिर्च |
1 टी स्पून इलाइची पाउडर | एक चुटकी जायफल |
2 टी स्पून हरा धनिया | 2 टी स्पून घी |
व्रत वाले पनीर रोल्स बनाने की विधि – Vratwale Paneer Rolls Veg Recipe |
Step 1: सबसे पहले एक बाउल में पनीर और उबले हुए आलू लें। |
Step 2: अब अदरक और हरी मिर्च डालकर अच्छे से मिलाएं। |
Step 3: फिर इसमें जीरा पाउडर, सेंधा नमक, काली मिर्च, किशमिश, जायफल, हरा धनिया और इलाइची पाउडर डालें। |
Step 4: अब सभी सामग्री को एक साथ अच्छे से मिलाकर डो तैयार कर लिजिएं। |
Step 5: अब तैयार किए गए मिश्रण से रोल्स बना लिजिएं। |
Step 6: अब एक पैन में घी गर्म करके इसमें रोल्स को गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कीजिए। |
Step 7: अंत में गर्मा-गर्म सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:पनीर, उबले आलू, अदरक, हरी मिर्च, सेंधा नमक, जीरा पाउडर, काली मिर्च, किशमिश, जायफल, इलाइची पाउडर, घी, हरा धनिया |
Follow our Social Pages for More Indian Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Vratwale Paneer Rolls Recipe in Hindi with your friends.