आज हम आपको रसमलाई तिरामिसू रेसिपी (Rasmalai Tiramisu Recipe) बता रहे है। इसमें इंडियन डिजर्ट को कैफीन का ट्विस्ट दिया गया है, इसमें आपको रसमलाई और तिरामिसू का फयूजन मिलेगा। रसमलाई तिरामिसू एक काफी आसान डिजर्ट है, आपके गेस्ट्स को यह काफी इम्प्रेस करेगा।
Rasmalai Tiramisu Recipe
पकाने का समय: 25 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 40 मिनट |
रसमलाई तिरामिसू की सामग्री – Ingredients for Rasmalai Tiramisu |
|
4 रसमलाई | 2 टी स्पून इंस्टेट कॉफी पाउडर |
1 कप मैस्कारपॉन चीज | व्हीप्ड क्रीम |
1 एगलेस स्पॉज क्रीम | आइसिंग शुगर |
कोको पाउडर | 1 कप पानी |
रसमलाई तिरामिसू बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक पैन में एक कप पानी गर्म करके कॉफी पाउडर डालकर उबाल आने दीजिये। |
2: अब एक दूसरे बाउल में मैस्कारपॉन चीज को फेंट लिजिएं और फिर इसके बाद व्हीप्ड क्रीम को अच्छे से मिक्स करके एक तरफ रख दीजिये। |
3: फिर केक को कुकी कटर से वर्टिकल राउंड में काट लिजिएं और बाकी को आधा इंच राउंड स्लाइस में काट लिजिएं। |
4: फिर दो गिलास के बेस में केक के स्लाइस को लगाएं। |
5: अब इसमें 2 से 3 बड़े चम्मच कॉफी हर गिलास में डालें और फिर इसके बाद 2 बड़े चम्मच मैस्कारपॉन चीज क्रीम मिक्सचर डालें। |
6: फिर रसमलाई को निचोड़ लिजिएं और हर गिलास में इसे लगाएं। अब इस पर 3 बड़े चम्मच कॉफी डालें। फिर इसके बाद बची हुई रसमलाई को निचोड़कर हर गिलास में लगाएं। |
7: अब हर गिलास में 2 चम्मच चीज-क्रीम का मिश्रण डालकर स्पैटुला की मदद से फैला लें। |
8: अंत में कोको पाउडर और आइसिंग शुगर को ऊपर से डालें और लीजिये आपकी रसमलाई तिरामिसू सर्व करने के लिए तैयार है। |
Key Ingredients:इंस्टेट कॉफी पाउडर, रसमलाई, व्हीप्ड क्रीम, मैस्कारपॉन चीज, आइसिंग शुगर, एगलेस स्पॉज क्रीम, पानी, कोको पाउडर |
Follow our Social Pages for More Sweet Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Rasmalai Tiramisu Recipe in Hindi with your friends.