आज हम आपको कज्जीकयालू /सूजी गुजिया रेसिपी (Kajjikayalu Semolina Gujiya Recipe) बता रहे है। कज्जीकयालू / सूजी गुजिया आंध्र प्रदेश की एक पारंपरिक मिठाई है, इसे मैदे की बॉल्स तैयार करके फ्राई करने से पहले इसमें चीनी, नारियल, इलाइची पाउडर और सूजी का मिश्रण भरा जाता है। यह डिश उत्तर भारत में बनाई जाने वाली गुजिया से काफी मिलती-जुलती होती है। आप इन्हें आसानी से घर पर भी बना सकते हैं।
Kajjikayalu Semolina Gujiya Recipe
पकाने का समय: 30 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 40 मिनट |
कज्जीकयालू / सूजी गुजिया की सामग्री |
|
डो बनाने के लिए: | फीलिंग बनाने के लिए: |
500 ग्राम मैदा | 1/4 कप नारियल, कद्दूकस |
2-3 टेबल स्पून घी | 1 कप सूजी, 1 कप चीनी |
पानी | 1 टी स्पून इलाइची पाउडर |
नमक | 1 टेबल स्पून काजू, finely chopped |
2 टेबल स्पून घी | |
डीप फ्राई के लिए तेल |
कज्जीकयालू /सूजी गुजिया बनाने की विधि |
Step 1: सबसे पहले घी, मैदा, नमक और पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें। |
Step 2: अब एक पैन में 1 बड़ा चम्मच घी डालकर नारियल को डालकर मध्यम आंच पर 2 से 3 मिनट के लिए भूनें। अब इसे एक तरफ रख दें। |
Step 3: फिर एक दूसरे पैन में एक बड़ा चम्मच घी लें और फिर इसमें सूजी डालकर मीडियम आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें। |
Step 4: अब चीनी को पीस लें और फिर इसमें कद्दूकस नारियल, भूनी हुई सूजी, काजू और इलाइची पाउडर मिक्स करें। अब फीलिंग तैयार होने के बाद इसे एक तरफ रख दें। |
Step 5: अब आटे की छोटी-छोटी लोईयां बनाकर पूरी की शेप में बेल लें। |
Step 6: फिर पूरी के बीच में फीलिंग को भरें और उसे आधा फोल्ड कर दें। अब इसके किनारों पर पानी लगाकर गुजिया को अच्छी तरह बंद कर दें। |
Step 7: अब तेल में गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई करें। अंत में इसके बाद मेहमानों को सर्व करें। |
Key Ingredients:घी, मैदा, नमक, पानी, सूजी, नारियल, इलाइची पाउडर, चीनी, तेल, काजू |
Follow our Social Pages for More Veg Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Kajjikayalu Semolina Gujiya Recipe in Hindi with your friends.