आज हम आपको हाक एंड नदुर रेसिपी (Haak and Nadur Recipe) बता रहे है। हाक एंड नदुर एक कशिमरी डिश है। इसको लोट्स स्टेम और साग के नाम से जाना जाता है। इसे आप केवल कुछ सिम्पल सामग्री के साथ 25 मिनट के अंदर बना सकते है।
Haak and Nadur Recipe
पकाने का समय: 25 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 05 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 30 मिनट |
हाक एंड नदुर की सामग्री – Ingredients for Haak and Nadur |
|
1 kg हाक | 250 ग्राम लोट्स स्टेम |
साबुत लाल मिर्च | 1 कप सरसों का तेल |
1 हींग का पानी | 3 कप पानी |
नमक |
हाक एंड नदुर बनाने की विधि |
1: सबसे पहले हाक को साफ करके अच्छी तरह चलते पानी में धो लिजिएं। अब लोट्स स्टेम को भी साफ करके गोलाकार में काट लिजिएं। |
2: फिर लोट्स स्टेम को भी तब तक चलते पानी में धोएं जब तक कि उसकी सारी मिट्ठी साफ न हो जाए। |
3: अब एक प्रेशर कुकर में तेल गर्म करके नमक, हींग का पानी और लोट्स स्टेम डालकर एक मिनट तक फ्राई कर लिजिएं। फिर इसमें पानी डालकर उबाल आने दीजिये। फिर इसमें हाक डालकर 10 मिनट तक प्रेशर कुकर में पकने दीजिये। |
4: फिर ढक्कन खोल दें और अब इसका पानी पकने दीजिये। |
5: अब इसमें साबुत लाल मिर्च डालकर इसकी ग्रेवी को 2 मिनट तक पकने दीजिये। फिर इसे उबले हुए चावल के साथ सर्व कीजिए। |
6: आप इस वेजिटेरियन डिश को वेजिटेरियन डिश दम आलू और नॉनवेजिटेरियन डिश रोगन जोश के साथ भी कॉम्बिनेशन कर सकते हैं। |
Key Ingredients:लोट्स स्टेम, हाक, सरसों का तेल, साबुत लाल मिर्च, पानी, हींग का पानी, नमक |
Follow our Social Pages for More Indian Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Haak and Nadur Recipe in Hindi with your friends.