आज हम आपको गौथ दाल फ्रिटर्स विद हिमालनय चटनी रेसिपी (Gaith Dal Fritters With Himalayan Chutney Recipe) बता रहे है। गौथ दाल फ्रिटर्स एक स्वादिष्ट स्नैक है जो हर मौके के लिए एकदम सही हैं। दूसरी तरफ दाल फ्रिटर्स के साथ जो हिमालयन चटनी बनाई जाती है वह भी इसके टेस्ट को और भी बढ़ा देती है। आप इसे शाम की चाय के इस मजेदार स्नैक को सर्व कर सकते हैं।
Gaith Dal Fritters With Himalayan Chutney Recipe
पकाने का समय: 50 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 01 घंटा 05 मिनट |
गौथ दाल फ्रिटर्स विद हिमालनय चटनी की सामग्री |
|
फ्रिटर्स बनाने के लिए: | सैलेड बनाने के लिए: |
200 ग्राम गौथ दाल | 30 सलाद के पत्त, 2 ग्राम नमके |
15 ग्राम अदरक , टुकड़ों में कटा हुआ | 5 चेरी टोमैटो |
10 ग्राम हरी मिर्च, टुकड़ों में कटा हुआ | 10 टुकड़े पाइनएप्पल, टुकड़ों में कटा हुआ |
5 ग्राम हरा धनिया, टुकड़ों में कटा हुआ | 10 टुकड़े नाशपाती, टुकड़ों में कटा हुआ |
20 ग्राम पालक के पत्ते, जूलियन | 10 टुकड़े सेब, टुकड़ों में कटा हुआ |
30 ग्राम नमक | 10 स्ट्रॉबेरी, टुकड़ों में कटा हुआ |
2 ग्राम लाल मिर्च पाउडर | 2 ग्राम काली मिर्च |
10 ग्राम बेसन | 2 ग्राम काला नमक |
एक चुटकी हींग | 2-3 ml (मिली.) जैतून का तेल |
तलने के लिए रिफाइंड ऑइल | 2 ml (मिली.) नींबू का रस |
पुदीने की चटनी बनाने के लिए: | टमाटर और मुंगफली की चटनी के लिए: |
50 ग्राम पुदीना | 50 ग्राम टमाटर , रोस्टेड |
30 ग्राम हरा धनिया | 10 ग्राम मुंगफली |
10 ग्राम हरी मिर्च | 5 ml (मिली.) नींबू का रस |
10 ग्राम अदरक | 5 ग्राम तिल |
3-4 नींबू | 3 ग्राम अदरक, 3 ग्राम लहसुन |
जरूरत के मुताबिक हिमालयन नमक | 4 ग्राम हरी मिर्च, 2 ग्राम नमक |
गौथ दाल फ्रिटर्स विद हिमालनय चटनी बनाने की विधि |
Step 1: सबसे पहले गौथ दाल को पूरी रात के लिए भिगोकर रख दें। |
Step 2: फिर उसके बाद दाल को मिक्सी में पीस लें। लेकिन दाल को हल्का दरदरा पीसें। |
Step 3: अब इसमें हरी मिर्च, प्याज, पालक और हरा धनिया मिलाएं। |
Step 4: अब इसमें थोड़ा बेसन मिलाएं, फिर इसकी छोटी बॉल्स बना लें और एक तरफ रख दें। |
Step 5: अब ऊपर बताई गई चटनी की सभी समाग्री को मिलाकर पुदीने की चटनी तैयार कर लें। |
Step 6: फिर सीजनिंग के बाद इसे एक तरफ रख दें। |
Step 7: फिर इसी तरह सभी सामग्री को मिलाकर मुंगफली की चटनी तैयार कर लें। |
Step 8: अब बताई गई सामग्री को मिलाकर एक सैलेड तैयार करें और इसे भी एक तरफ रख दें। |
Step 9: अब फ्रिटर्स को डीप फ्राई करें। |
Step 10: अंत में ऊपर दिखाई गई तस्वीर के हिसाब से प्लेटिंग करें। |
Key Ingredients:अदरक, गौथ दाल, हरा धनिया, हरी मिर्च, नमक, पालक के पत्ते, बेसन, लाल मिर्च पाउडर, रिफाइंड आॅयल, हींग, चेरी टोमैटो, सलाद के पत्ते, नाशपाती, पाइनएप्पल, स्ट्रॉबेरी, सेब, काला नमक, काली मिर्च, नींबू का रस, जैतून का तेल, पुदीना, हिमालयन नमक, नींबू, मुंगफली , टमाटर , लहसुन, तिल |
Follow our Social Pages for More Lunch Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Gaith Dal Fritters With Himalayan Chutney Recipe in Hindi with your friends.