आज हम आपको मावा गुजिया रेसिपी (Mawa Gujiya Recipe) बता रहे है। उत्तर भारत में होली के अवसर पर गुजिया काफी बनाई जाती है। दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में होली के मौके पर बड़े स्तर पर गुजिया बनाई जाती है। आप इस डिश को आसानी से घर पर बना सकते हैं।
Mawa Gujiya Recipe
पकाने का समय: 35 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 45 मिनट |
मावा गुजिया की सामग्री |
|
डो बनाने के लिए: | फीलिंग बनाने के लिए: |
मैदा | 2/3 कप खोया, 3 टी स्पून घी |
1 टेबल स्पून घी | डीप फ्राई करने के लिए तेल |
पानी | 1/2 कप सूखे अंजीर |
1/2 कप खजूर, टुकड़ों में कटा हुआ | |
10 काजू, टुकड़ों में कटा हुआ | |
10 बादाम, टुकड़ों में कटा हुआ | |
10 अखरोट, टुकड़ों में कटा हुआ |
मावा गुजिया बनाने की विधि |
Step 1: सबसे पहले मैदे में पानी और घी डालकर थोड़ा सख्त आटा गूंथ लें। फिर 15 मिनट के लिए सूती गीले कपड़े से आटे को ढककर रख दें। |
Step 2: अब फीलिंग बनाने के लिए एक नॉनस्टिक पैन में खोया डालकर 3 मिनट के भूनें। अब इसे ठंडा होने के लिए एक साइड रख दें। |
Step 3: अब इसके बाद इसमें काजू, अंजीर, बादाम और अखरोट डालकर अच्छे से मिलाएं। |
Step 4: अब मैदे की छोटी-छोटी लोईयां बनाकर पूरियों के आकार में बेल लें। |
Step 5: फिर इसके बीच में तैयार की हुई फीलिंग भरकर किनारों पर पानी लगाकर अच्छे से बंद कर दें और गुजिया की शेप दें। |
Step 6: अब एक पैन में तेल गर्म करें और गुजिया को गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई करें। |
Step 7: फिर जब गुजिया पूरी तरह ठंडी हो जाए तो इसे आप एयरटाइट कंटेनर में भरकर रख सकते हैं। |
Key Ingredients:घी, मैदा, खोया, पानी, सूखे अंजीर, तेल, अखरोट, खजूर, बादाम, काजू |
Follow our Social Pages for More Sweet Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Mawa Gujiya Recipe in Hindi with your friends.