आज हम आपको स्पैनिश फिश फ्राई रेसिपी (Spanish Fish Fry Recipe) बता रहे है। आप अगर सीफूड खाना पसंद करते है तो आपको स्पैनिश स्टाइल में बनी फिश फ्राई की यह शानदार डिश काफी पसंद आएगी। स्पैनिश फिश फ्राई में सॉल फिश को हरी मिर्च, टैंगी टमाटर, मसालों और प्याज के साथ बनाई जाती है। इस डिश को बनाना बहुत आसान है। इसलिए आप इसे अपनी अगली डिनर पार्टी में बनाकर सबको इम्प्रेस कर सकते हैं।
Spanish Fish Fry Recipe in Hindi
पकाने का समय: 40 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 55 मिनट |
स्पैनिश फिश फ्राई की सामग्री – Ingredients for Spanish fish fry Recipe |
|
सॉल फिश | 1 कप टमाटर, कटा हुआ |
1 कप प्याज, कटा हुआ | 1 टेबल स्पून नींबू का रस |
1/2 कप ऑलिव ऑयल | 2 टी स्पून अदरक और लहसुन का पेस्ट |
2 टेबल स्पून तेजपत्ता | 2 दालचीनी स्टिक |
3-4 हरी मिर्च, टुकड़ों में कटा हुआ | 2 टेबल स्पून सिरका |
नमक | 1/2 कप पानी |
स्पैनिश फिश फ्राई बनाने की विधि |
Step 1: सबसे पहले टमाटर और प्याज को पतले स्लाइस में काट लिजिएं। |
Step 2: अब सॉल फिश को बड़े टुकड़ों में काट लिजिएं। फिर नमक और नींबू का रस डालकर इसे 30 मिनट के लिए मैरीनेट होने दीजिये। |
करी बनाने के लिए: |
Step 1: पहले एक पैन में थोड़ा सा ऑलिव ऑयल गर्म करके इसमें अदरक और लहसुन का पेस्ट डालकर ब्राउन होने तक भून लें। |
Step 2: अब इसमें तेजपत्ता, दालचीनी, कटी हुई प्याज और टमाटर डालें। फिर इसके बाद हरी मिर्च, नमक और पानी डालकर इसे ढककर कुछ देर पका लें। |
Step 3: अब एक पैन में ऑलिव ऑयल गर्म करके इसमें सिरका, नमक और पानी डालें। |
Step 4: फिर इसमें फिश के टुकड़े डालकर उबाल लिजिएं। फिर इन्हें बाहर निकाल लिजिएं और इस पर ग्रेवी डालें। अंत में गर्मागर्म सर्व करें। |
Key Ingredients:टमाटर, सॉल फिश, नींबू का रस, प्याज, ऑलिव ऑयल, तेजपत्ता, अदरक और लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च, दालचीनी स्टिक, नमक, सिरका, पानी |
Follow our Social Pages for More Indian Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Spanish Fish Fry Recipe in Hindi with your friends.