आज हम आपको रशियन कटलेट्स रेसिपी (Russian Cutlets Recipe) बता रहे है। इन स्वादिष्ट रशियन कटलेट्स को बोनलेस चिकन के चंक्स, गाजर, मसालों और आलू से मिलाकर तैयार किया जाता है। ये कटलेट्स तिल और वर्मिसेली से क्रिस्पी बनते हैं। इन्हे गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करते है। आप इस बार ईद पार्टी के दौरान रशियन कटलेट्स को एपेटाइज़र के रूप में सर्व कर सकते है।
Russian Cutlets Recipe
पकाने का समय: 45 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 1 घंटा |
रशियन कटलेट्स की सामग्री – Ingredients for Russian Cutlets |
|
500 gms बोनलेस चिकन | 2 आलू (उबले हुए) |
1 गाजर, कद्दूकस | 1 प्याज |
1 टेबल स्पून लहसुन | 1 टेबल स्पून अदरक |
1 शिमला मिर्च, टुकड़ों में कटा हुआ | 12-14 हरी मिर्च |
मैदा | 1 टी स्पून काली मिर्च (क्रशड) |
1 कप चीज, कद्दूकस | 1/2 कप हरा धनिया, टुकड़ों में कटा हुआ |
1/2 कप हरा धनिया, टुकड़ों में कटा हुआ | 1/2 कप दिल लीव्ज़, टुकड़ों में कटा हुआ |
1/2 कप हरी प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ | |
डीप फ्राई | |
2 कप तिल | 2 अंडे |
2 कप वर्मिसेली | (तलने के लिए) तेल |
रशियन कटलेट्स बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म करके इसमें कटा हुआ प्याज डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लें। फिर इसमें हरी मिर्च, अदरक, शिमला मिर्च और गाजर डालकर अच्छी तरह भून लें। |
2: अब उबले हुए चिकन और आलू को मैश करके मिला लें। फिर इस मिश्रण को गर्म पैन में डालें, अब इसमें मैदा डालकर तब तक पकाएं जब तक की इसका कच्चा पन न निकल जाए। फिर इसके बाद इसमें सारे मसाले डालकर कबाब का मिश्रण बना लिजिएं। |
3: अब इसे एक बाउल में निकालकर फ्रिज में ठंडा होने दीजिये। |
4: फिर एक घंटे बाद मिश्रण को फ्रिज से बाहर निकालकर अपने हाथों में तेल लगाकर कटलेट्स बना लिजिएं। |
5: अब एक छोटे बाउल में अंडे को तोड़ लिजिएं और काटे की मदद से इसे हल्का सा फेंट लिजिएं। अब एक प्लेट में तिल और वर्मिसेली निकाल लिजिएं। |
6: अब कटलेट्स को अंडे में डिप करके तिल और वर्मिसेली से कवर कर लिजिएं। अब तेल गर्म करके इन कटलेट्स को गर्म तेल में धीमी आंच पर दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लें। |
7: फिर इन चीज़ी कबाब को तेल में से निकालकर अपनी पसंद की सॉस या चटनी के साथ खाएं। |
Key Ingredients:आलू (उबले हुए), बोनलेस चिकन, प्याज, गाजर, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, शिमला मिर्च, काली मिर्च (क्रशड), मैदा, हरा धनिया, चीज, दिल लीव्ज़, पालक, तिल, हरी प्याज, वर्मिसेली, अंडे, तेल |
Follow our Social Pages for More Recipes in Hindi and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Russian Cutlets Recipe in Hindi with your friends.