Rava Pakodas Recipe
Dinner Recipes Easy Recipes Indian Recipes Instant Recipes Lunch Recipes Snacks Recipes

रवा पकौड़ा रेसिपी – Rava Pakodas Recipe in Hindi

आज हम आपको रवा पकौड़ा रेसिपी (Rava Pakodas Recipe) बता रहे है। सभी को बारिश के मौसम में पकौड़े खाना काफी अच्छा लगता है। इस मौसम में बेसन के पकौड़ों का मजा तो आपने कई बार लिया होगा लेकिन एक बार रवा सूजी के पकौड़ों के स्वाद का मजा भी लेकर देखें। यह क्रिस्पी और कुरकुरे रवा पकौड़े खाने में काफी मजेदार लगते हैं। आप इन्हें केवल 30 मिनट में बना सकते है। शाम की चाय के लिए भी यह अच्छा स्नैक है।

Rava Pakodas Recipe – Snacks Recipes

पकाने का समय: 40 मिनट

कितने लोगों के लिए: 4

तैयारी का समय: 10 मिनट

कठिनाई स्तर: मीडियम

टोटल टाइम: 50 मिनट

रवा पकौड़ा की सामग्री

1 कप रवा 1/4 कप बेसन
2 आलू, बारीक कटा हुआ एक इंच अदरक, कद्दूकस
5-6 लहसुन की कलियां (कतरा हुआ) 3 हरी मिर्च, बारीक कटा हुआ
1 टी स्पून चाट मसाला 2-3 टेबल स्पून हरा धनिया, बारीक कटा हुआ
स्वादानुसार नमक तलने के लिए तेल

रवा पकौड़ा बनाने की वि​धि – Rava Pakodas Recipe – Indian Recipes

Step 1: सबसे पहले एक पैन में सूजी को गोल्डन ब्राउन होने तक ड्राई रोस्ट कीजिए।
Step 2: अब पैन को आंच से हटा लें और फिर इस सूजी को एक कप पानी में 1 घंटे के लिए भिगो दें।
Step 3: अब एक गहरे पैन में तेल गर्म कीजिए।
Step 4: अब बेसन के साथ बाकी की सामग्री मिलाकर इसमें भिगी हुई सूजी डालें।
Step 5: अब इसे अच्छे से मिलाकर इसमें थोड़ा सा पानी ​डालकर बैटर तैयार कर लिजिएं।
Step 6: फिर गर्म तेल में चम्मच की मदद से थोड़ा सा बैटर डालें।
Step 7: फिर गोल्डन ब्राउन होने तक इन्हें फ्राई कीजिए। अंत में हरी चटनी के साथ सर्व कीजिए।

Key Ingredients:

बेसन, रवा, अदरक, आलू, हरी मिर्च, लहसुन की कलियां (कतरा हुआ), हरा धनिया, चाट मसाला, तेल, नमक

Follow our Social Pages for More Veg Recipes and Latest Updates.

FacebookGoogle PlusTwitterPinterest

Share Rava Pakodas Recipe in Hindi with your friends.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *