आज हम आपको कोट्टे कडुबू रेसिपी (Kotte Kadubu Recipe) बता रहे है। यह एक इडली का वर्जन है, जो काफी यूनिक अरोमा और स्वाद है। फिर इसको बनाने की कला अलग है क्योंकि इसे कटहल के पत्ते में बनाया जाता है।
Kotte Kadubu Recipe
पकाने का समय: 15 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 25 मिनट |
कोट्टे कडुबू की सामग्री – Ingredients for Kotte Kadubu |
|
4 कटहल के पत्ते | 2 कप रवा, रोस्टेड |
1 कप उड़द की दाल | पानी |
स्वादानुसार नमक |
कोट्टे कडुबू बनाने की विधि |
1: सबसे पहले दो घंटे के लिए उड़द की दाल को पानी में भिगो दीजिये, फिर दो घंटे बाद पानी निकाल कर अलग रख दीजिये। |
2: अब उड़द दाल को 5-6 बड़े चम्मच पानी के साथ एक ब्लेंडर में डालकर इसे तब तक पीसें जब तक कि एक बैटर न बन जाए। |
3: अगर बैटर गाढ़ा और दरदरा लगे तो थोड़ा पानी और डाल सकते है। |
4: फिर बैटर को 7 से 8 घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दे जिससे वह खमीर हो जाए। |
5: अब खमीर के बाद, घोल बढ़ गया होगा और इसमें थोड़ा नमक डालकर मिक्स करें, आपका कोट्टे कडुबू का घोल तैयार है। |
6: फिर कटहल के पत्तों का प्याला बनाने के लिए, तीन पत्ते लेकर उन्हें एक साथ खड़े होने की स्थिति में पिन करके चौथे पत्ते को तिरछे पिन करें। |
7: अब अंत में अपना बैटर लीफ कप में डालकर इसे 20-25 मिनट के लिए स्टीम कर लें। |
8: अंत में कोटे कडुबू को सांबर और चटनी के साथ सर्व करें। |
Key Ingredients:रवा, कटहल के पत्ते, पानी, नमक, उड़द की दाल |
Follow our Social Pages for More Indian Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Kotte Kadubu Recipe in Hindi with your friends.