आज हम आपको साउथ इंडियन फिश करी रेसिपी (South Indian Fish Curry Recipe) बता रहे है। साउथ इंडियन स्टाइल में बनने वाली यह फिश करी काफी कम्फर्टिंग है, नारियल दूध से इसकी ग्रेवी बनाई जाती है। इस फिश करी को आप उबले हुए चावल के साथ सर्व कर सकते हैं।
South Indian Fish Curry Recipe
पकाने का समय: 25 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 40 मिनट |
साउथ इंडियन फिश करी की सामग्री – Ingredients for South Indian Fish Curry |
|
250 gms बासा मछली | 1 प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ |
7-8 कढ़ीपत्ता | 1 टी स्पून सरसों के बीज |
250 ml (मिली.) नारियल का दूध | 1/2 टी स्पून जीरा पाउडर |
1 टेबल स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट | 1 टी स्पून गरम मसाला |
1 साबुत लाल मिर्च | स्वादानुसार नमक |
स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर | एक चुटकी हल्दी पाउडर |
साउथ इंडियन फिश करी बनाने की विधि |
1: सबसे पहले मछली को धो लें और फिर इसमें थोड़ा सा नमक, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर मिलाकर मिक्स करें। अब इसे 15-20 मिनट के लिए एक तरफ रख दीजिये। फिर पैन में ब्राउन होने तक इसे फ्राई करके अलग रख दीजिये। |
2: अब एक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करके कढ़ीपत्ते, साबुत लाल मिर्च और सरसों के दाने को भूनें। |
3: फिर अदरक लहसुन के पेस्ट और प्याज को भूनें। |
4: अब इसमें फ्राई फिश, जीरा पाउडर, लाल मिर्च, और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। |
5: फिर नारियल का दूध और थोड़ा सा पानी डालकर 10 मिनट के लिए पकाएं। अब गरम मसाला डालें। |
6: अंत में गर्मागर्म चावल या रोटी के साथ सर्व करें। |
Key Ingredients:प्याज, बासा मछली, सरसों के बीज, कढ़ीपत्ता, जीरा पाउडर, नारियल का दूध, गरम मसाला, अदरक-लहसुन का पेस्ट, नमक, साबुत लाल मिर्च, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर |
Follow our Social Pages for More Fish Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share South Indian Fish Curry Recipe in Hindi with your friends.