आज हम आपको थाई चिली सिंगार रोल रेसिपी (Thai Chilli Cigar Roll Recipe) बता रहे है।इन्हें स्वादिष्ट सब्जियों को भूनकर स्प्रिंग रोल में पैक करके गर्म तेल में क्रिस्पी होने तक डीप फ्राई करते है। यह बच्चे से लेकर बड़ों के लिए एक बढ़िया स्नैक है, यह काफी अच्छा इविंग स्नैक है, आप इसे एक कप गर्मागर्म चाय के साथ सर्व कर सकते हैं।
Thai Chilli Cigar Roll Recipe
पकाने का समय: 40 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 55 मिनट |
थाई चिली सिंगार रोल की सामग्री – Ingredients for Thai Chilli Cigar Roll |
|
60 gms पत्तागोभी | 60 ग्राम गाजर |
60 ग्राम बॉकचॉय | 50 ग्राम हरी प्याज |
30 ग्राम बीन थ्रेड नूडल्स | 20 ग्राम थाई चिली पेस्ट |
10 ग्राम थाई रेड करी पेस्ट | 30 ग्राम बेल पैपर्स |
5 ग्राम बैजल | 60 ग्राम स्प्रिंग रोल शीट |
30 ml (मिली.) सोया बीन तेल |
थाई चिली सिंगार रोल बनाने की विधि |
1: सबसे पहले तेल गर्म करके जूलियन कटी हुई प्याज डालें। |
1: फिर बीन थ्रेड नूडल्स लेकर इसमें डालें। |
2: अब इसमें थाई रेड करी पेस्ट और थाई चिली पेस्ट डालकर कुछ देर भून लें। |
3: फिर इसके बाद बैजल और थोड़ी चीनी डालें। |
4: अब स्प्रिंग रोल शीट लेकर इसे आधा काट लिजिएं। |
5: फिर इसमें सब्जियों का तैयार मिश्रण डालकर अच्छी रोल कर लें। |
6: इस पर अब थोड़ा सा कॉर्न फलोर छिड़के। फिर तेल गर्म करके रोल्स को इसमें डीप फ्राई कर लें। |
7: अंत में इन रोल्स को स्वीट चिली सॉस के साथ गर्मागर्म सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:गाजर, पत्तागोभी, हरी प्याज, बॉकचॉय, थाई चिली पेस्ट, बीन थ्रेड नूडल्स, बेल पैपर्स, थाई रेड करी पेस्ट, स्प्रिंग रोल शीट, बैजल, सोया बीन तेल |
Follow our Social Pages for More Veg Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Thai Chilli Cigar Roll Recipe in Hindi with your friends.