आज हम आपको वैलेटाइन शॉर्टब्रेड कुकीज़ रेसिपी (Valentine Shortbread Cookies Recipe) बता रहे है। वैलेटाइन के मौके पर आप इस डिश को बनाकर सेलिब्रेट कर सकते है। इन कुकीज़ को रसबेरी और स्ट्रॉबेरी जैम के साथ फिल करके परफेक्ट क्रिस्प होने तक बेक करते है।
Valentine Shortbread Cookies Recipe in Hindi
पकाने का समय: 20 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 35 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 55 मिनट |
वैलेटाइन शॉर्टब्रेड कुकीज़ की सामग्री – Ingredients for Valentine Shortbread Cookies |
|
1 कप मक्खन (मीठा) | 1/2 कप आइसिंग शुगर |
1 टी स्पून वनीला एक्ट्रैक्ट | 1/4 टी स्पून नमक |
2 कप मैदा | 1/3 कप सफेद चॉकलेट |
1/3 कप रसबेरी/स्ट्रॉबेरी जैम |
वैलेटाइन शॉर्टब्रेड कुकीज़ बनाने की विधि |
1: सबसे पहले 180 डिग्री सेल्सियस पर ओवन को प्रीहीट कर लें। |
2: अब अपने बेकिंग ट्रे में पार्चमेंट पेपर लगा लें। |
3: फिर मक्खन और आइसिंग शुगर को हैंडी ब्लेंडर का उपयोग करके एक साथ अच्छे से मिला लें। |
4: अब इसमें वनिला और नमक डालकर अच्छी तरह से मिश्रण में मिला लें। |
5: फिर इस मिश्रण में धीरे धीरे मैदा मिलाकर आटा तैयार कर लिजिएं। |
6: अब सतह पर थोड़ा सा आटा डालकर आटे को बेल लिजिएं, ध्यान रहे यह लगभग 1/8 इंच मोटा हो। |
7: फिर इसे एक कुकी कटर की मदद से आकार दीजिये। अब आधी कुकीज को बीच में से हार्ट शेप में काट लिजिएं। |
8: अब कुकीज को बेकिंग ट्रे में लगा लें, फिर जब तक ओवन प्रीहीट हो रहा है तब तक के लिए कुकीज ट्रे को फ्रिज में रख दें। |
9: फिर ओवन में कुकीज को 8 मिनट के लिए या फिर जब तक कि इसके किनारे ब्राउन नहीं हो जाये तब तक बेक कर लें। |
10: अब कुकीज़ को निकालकर पर आइसिंग शुगर की एक परत छिड़कें। |
11: फिर एक बार जब कुकीज ठंडी हो जाए, तब सफेद चॉकलेट को पिघाल लिजिएं। अब इसके बाद कुकीज पर सफेद चॉकलेट की परत लगा लें। ध्यान रहे चॉकलेट को सेट होने में 5 से 10 मिनट का समय लगेगा। |
12: फिर इस पर रसबेरी या स्ट्रॉबेरी जैम की परत लाग लें, अब इसके बाद चॉकलेट लगा लें। |
13: अब इस पर अब कुकीज का कट आउट रखें। |
14: अंत में इन मजेदार कुकीज अपने लवड वन्स के साथ एंजॉय कीजिए। |
Key Ingredients:आइसिंग शुगर, मक्खन (मीठा), नमक, वनीला एक्ट्रैक्ट, सफेद चॉकलेट, मैदा, रसबेरी/स्ट्रॉबेरी जैम |
Follow our Social Pages for More Recipes in Hindi and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Valentine Shortbread Cookies Recipe in Hindi with your friends.