आज हम आपको शाही पनीर रेसिपी (Shahi Paneer Recipe) बता रहे है। पनीर से बहुत से व्यंजन बनाएं जा सकते हैं। स्नैक्स से लेकर सब्जी तक न जाने ऐसी कितनी ही डिश है जो पनीर से बनाई जा सकती है। नॉन वेजिटेरियन हो या वेजिटेरियन पनीर सभी के बीच बहुत लोकप्रिय है, इतना ही नहीं कोई भी शादी हो या घरों में होने वाली आम डिनर पार्टी पनीर की एक न एक डिश तो खाने में जरूर बनाई जाती है। शाही पनीर उन्हीं पसंदीदा कुछ रेसिपीज में से एक है जो अपने स्वाद के चलते हर पार्टी की शान बढ़ाती है। इसे लाल और सफेद ग्रेवी दोनों तरह से बना सकते है, इसे आप किसी भी खास मौके पर बनाकर सर्व कर सकते हैं।
Shahi Paneer Recipe – Veg Recipes
पकाने का समय: 40 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 50 मिनट |
शाही पनीर की सामग्री |
|
1/3 कप खजबूजे के बीज मक्खन, soaked | 2 टेबल स्पून मक्खन |
1 टी स्पून जीरा | 1 टेबल स्पून अदरक |
1 कप टमाटर, प्यूरी | 1/4 टी स्पून हल्दी |
2 टी स्पून धनिया पाउडर | 2 टी स्पून नमक |
1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर | 3 हरी मिर्च , टुकड़ों में कटा हुआ |
क्रशड पनीर | 1/2 कप पानी |
15 पनीर के टुकड़े | 2 टेबल स्पून हरा धनिया |
2 मक्खन के टुकड़े |
शाही पनीर बनाने की विधि – Shahi Paneer Recipe – Dinner Recipes |
Step 1: सबसे पहले खरबूजे के बीजों को पानी में 30 मिनट के लिए भिगो दीजिये। |
Step 2: फिर पीसकर एक स्मूद पेस्ट बनाकर एक तरफ रख दीजिये। |
Step 3: अब एक पैन में घी गर्म करें, और इस बात का ध्यान रखें की यह जले नहीं। |
Step 4: अब इसमें जीरा डालकर फ्राई करें तब इसमें अदरक डालकर कुछ देर पकाएं। |
Step 5: अब टमाटर प्यूरी डालकर धीमी आंच पर पकने दें। |
Step 6: फिर इसमें खरबूजे के बीज का पेस्ट डालकर अच्छे से चलाएं और फिर एक मिनट के लिए पकाएं। |
Step 7: अब इसमें धनिया, हल्दी, लाल मिर्च, हरी मिर्च और नमक डालें। |
Step 8: अब इसमें थोड़ा क्रशड पनीर डालें और फीर इसमें उबाल आने दें, ध्यान रहे पानी डालते समय इसे मीडियम आंच पर पकाएं। |
Step 9: अब इसमें पनीर के टुकड़े डाले और फिर उन्हें ग्रेवी से अच्छी तरह ढक दें। अब इसके बाद इसे एक मिनट और पकने दें। |
Step 10: अंत में हरा धनिया और मक्खन डालकर गार्निश करके सर्व करें। |
Key Ingredients:मक्खन, खजबूजे के बीज मक्खन, अदरक, जीरा, हल्दी, टमाटर, नमक, धनिया पाउडर, हरी मिर्च , लाल मिर्च पाउडर, पानी, पनीर , पनीर के टुकड़े, मक्खन के टुकड़े, हरा धनिया |
Follow our Social Pages for More Paneer Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Shahi Paneer Recipe in Hindi with your friends.