आज हम आपको ग्रीन कॉफी बाइट्स रेसिपी (Green Coffee Bites Recipe) बता रहे है। इन बाइट्स को खाने का मजा ही अलग है। आपको इसमें कॉफी के साथ फैक्सीड्स, ओट्स और पम्पकीन की गुडनेस मिलेगी।
Green Coffee Bites Recipe
पकाने का समय: 15 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 10 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 25 मिनट |
ग्रीन कॉफी बाइट्स की सामग्री – Ingredients for Green Coffee Bites |
|
1.5 कप रोल्ड ओट्स, भुना हुआ | 1 टेबल स्पून ट्रेल मिक्स ऑफ सीड्स (कद्दू तरबूज, फ्लैक्ससीड्स) |
1/3 कप पीनट बटर | 2 ग्रीन कॉफी पाउच |
1/4 कप दूध | 1/3 कप वर्जिन कोकोनट ऑयल |
2 किलोग्राम कोको पाउडर | 2 टेबल स्पून शहद |
एक चुटकी नमक | 1/2 छोटा चम्मच वेनिला एसेंस |
ग्रीन कॉफी बाइट्स बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक बड़े सॉस पैन में पीनट बटर, नारियल तेल, शहद, दूध, कोको पाउडर और नमक मिला ले। |
2: फिर मध्यम आंच पर एक उबाल आने तक लगातार हिलाते रहे। |
3: अब 4 मिनट के लिए टाइमर सेट करें और इसे लगातार हिलाते रहे। इससे यह किनारों और तली में नहीं लगेगा। |
4: फिर एक बार जब टाइमर बंद हो जाए तब इसे आंच से उत्तरका इसमें वेनिला एसेंस डालकर इसे जल्दी से हिलाएं। |
5: अब इसमें रोस्टेड ओट्स और मिक्सड सीड्स डालकर मिक्स करे और ध्यान रहे कि ये इसमें सभी अच्छी तरह कोट हो जाए। |
6: फिर छोटी बॉल्स बनाएं और इसे फ्रिज में एक घंटे के लिए ठंडा होने के लिए रख दें।लिजिएं आपकी मजेदार ग्रीन कॉफी बाइट्स सर्व करने के लिए तैयार हैं। |
Key Ingredients:ओट्स, सीड्स (कद्दू तरबूज, फ्लैक्ससीड्स), ग्रीन कॉफी पाउच, पीनट बटर, वर्जिन कोकोनट ऑयल, दूध, शहद, कोको पाउडर, वेनिला एसेंस, नमक |
Follow our Social Pages for More Food Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Green Coffee Bites Recipe in Hindi with your friends.