Quinoa Coconut Crumble Custard Recipe
Easy Recipes Indian Recipes Sweet Recipes

Quinoa Coconut Crumble Custard Recipe – क्निोआ कोकोनट क्रम्बल कस्टर्ड रेसिपी – Dessert Recipes

आज हम आपको क्निोआ कोकोनट क्रम्बल कस्टर्ड रेसिपी (Quinoa Coconut Crumble Custard Recipe) बता रहे है। यह काफी स्वादिष्ट डिजर्ट है, इसे क्निोआ की गुडनेस के साथ तैयार किया गया है और इसे आप बिना किसी गिल्ट के खा सकते हैं। इसे ओट्स, नारियल, क्निोआ और नट्स एक क्रंची टेस्ट देते हैं।

Quinoa Coconut Crumble Custard Recipe in Hindi

पकाने का समय: 50 मिनट

कितने लोगों के लिए: 2

तैयारी का समय: 20 मिनट

कठिनाई स्तर: मीडियम

टोटल टाइम: 1 घंटा 10 मिनट

क्निोआ कोकोनट क्रम्बल कस्टर्ड की सामग्री – Ingredients for Quinoa Coconut Crumble Custard

क्निोआ क्रम्बल:
180 ग्राम क्निोआ (पका हुआ) 90 ग्राम ओट्स
3 ग्राम दालचीनी पाउडर एक चुटकी नमक
30 ग्राम ब्राउन शुगर या गुड़ 120 ग्राम नट्स
75 ग्राम कोकोनट्स फलेक्स 2 बड़ा अंडे
कस्टर्ड पुडिंग मिक्स:
180 ग्राम क्निोआ 960 ml (मिली.) नारियल दूध
113 ग्राम मैपल सिरप 10 ml (मिली.) वनीला एक्ट्रैक्ट
5 ग्राम दालचीनी पाउडर एक चुटकी नमक
30 ग्राम शहद

क्निोआ कोकोनट क्रम्बल कस्टर्ड बनाने की विधि

क्निोआ क्रम्बल बनाने के लिए:
1: सबसे पहले ओवन को 305​ डिग्री पर प्रीहिट कर लें।
2: फिर एक बड़े बाउल में ओट्स, क्निोआ और कटे हुए नट्स मिक्स कर लें, अब एक दूसरे छोटे बाउल में ब्राउन शुगर, नमक और दा​लचीनी मिला लें। अब इस मिश्रण को क्निोओ और ओट्स मिश्रण में मिला लें। फिर एक बार जब नट्स अच्छे से मिल जाए तब इसमें अंडा डालकर मिला लें।
3: अब आप छोटे मोल्डस में स्प्रे कर लिजिएं और ध्यान रहे की हर मोल्ड स्प्रे किया हुआ हो।
4: फिर इसे 15 से 20 मिनट के लिए बेक करके ठंडा होने दीजिये।
5: अब जब क्रम्बल ठंडा हो जाए तब इसे एक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर कर लिजिएं। इसे कुकीज़ ​डिप और चॉकलेट के साथ गर्म सर्व किया जा सकता है।
कस्टर्ड पुडिंग मिक्स तैयार करने के लिए:
1: पहले क्निोआ को छलनी में डाले। फिर इसे ठंडे के पानी के साथ छान लिजिएं।
2: फिर एक मीडियम पॉट में नारियल दूध, क्निोओ, वनीला एक्ट्रैक्ट, मैपल सिरप, शहद, नमक और दालचीनी डालकर मिला लें।
3: अब इसमें मीडियम आंच पर उबाल आने दीजिये। फिर आंच को कम करके ढक दें, आप ढक्कन को हल्का सा खुला रखें जिससे स्टीम बाहर निकलती र​हे। अब इसे धीमी आंच पर 25 मिनट के लिए पका लें।
4: अब ढक्कन हटाएं और इसे लगातार चलाते हुए 5 मिनट के धीमी आंच पर पकने दें या पुडिंग गाढ़ी न हो जाएं और क्निोआ पूरा दूध न सोख ले। फिर इसे आंच से हटा लिजिएं।
5: फिर सर्विंग बाउल में आधा क्निोआ क्रम्बल डालकर इस पर क्निोआ पुडिंग डाले।
6: अब पुडिंग की परत लगाते है आप इसके बीच में नट्स और फ्रूटस डाल सकते हैं।
7: फिर इसे बाउल में डालने के बाद सर्व करने से पहले थोड़ा ठंडा कर लें। इसके अलावा शहद, एक्ट्रा दालचीनी, ताजे फ्रूट्स और नट्स डालें।

Key Ingredients:

ओट्स, क्निोआ (पका हुआ), नमक, दालचीनी पाउडर, नट्स, ब्राउन शुगर या गुड़, अंडे, कोकोनट्स फलेक्स, नारियल दूध, क्निोआ, वनीला एक्ट्रैक्ट, मैपल सिरप, नमक, दालचीनी पाउडर, शहद

Follow our Social Pages for More Recipes in Hindi and Latest Updates.

Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest

Share Quinoa Coconut Crumble Custard Recipe in Hindi with your friends.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *