आज हम आपको मैगी मंचूरियन रेसिपी (Maggi Manchurian Recipe) बता रहे है। मंचूरियन हर घर में बनाई जाने वाली एक लोकप्रिय डिश है।अगर आप देखेंगे तो आपको मंचूरियन के काफी वर्जन देखने को मिलते हैं।इसे ग्रेवी और ड्राई दोनों तरह से तैयार किया जा सकता है।
Maggi Manchurian Recipe
पकाने का समय: 30 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 45 मिनट |
मैगी मंचूरियन की सामग्री – Ingredients for Maggi Manchurian |
|
2 पैकेट मैगी नूडल्स | 1 मीडियम प्याज़ , टुकड़ों में कटा हुआ |
1 मीडियम शिमला , टुकड़ों में कटा हुआ | 1/2 कप प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ |
1/2 कप पत्ता गोभी, टुकड़ों में कटा हुआ | 1/2 कप गाजर, कद्दूकस |
1/2 कप स्प्रिंग अनियन | 1/2 कप कॉर्नफ्लोर |
4 टेबल स्पून अदरक और लहसुन | 1 टी स्पून मिर्च |
2 टेबल स्पून टमाटर की चटनी | 2 टेबल स्पून सोया सॉस |
2 टेबल स्पून चिली सॉस | 1/2 टी स्पून काली मिर्च |
स्वादानुसार नमक |
मैगी मंचूरियन बनाने की विधि |
1: सबसे पहले मैगी को पानी में वैसे ही पकाएं जैसे आप आमतौर पर बनाते हैं। पानी सूख जाने के बाद इसे दूसरे प्याले में निकाल लें। |
2: फिर मैगी में कटा हुआ प्याज, गाजर, पत्ता गोभी, आधा अदरक लहसुन और नमक डालकर सब कुछ अच्छी तरह से मिलाकर कॉर्नफ्लोर डालें और फिर हल्के हाथों से मिश्रण बना लें, ध्यान रहे इसे ज्यादा मैश न करें। |
3: अब मिश्रण तैयार होने के बाद अपने हाथों को चिकना करके इसके छोटे-छोटे गोले बनाकर इन बॉल्स को मध्यम आंच पर फ्राई कर लें। |
4: फिर एक दूसरे पैन में थोड़ा तेल गर्म करें बचा हुआ अदरक-लहसुन, हरे प्याज़, कटे हुए प्याज़ और शिमला मिर्च डालकर एक मिनट तक चलाते हुए भूनें। |
5: फिर चिली सॉस, टमाटर सॉस, सोया सॉस, काली मिर्च और नमक डालकर सॉस को 2-3 मिनट तक पकने दें। |
6: अब आधा कप पानी और 2 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लोर को मिलाकर कॉर्नफ्लोर का घोल बना लिजिएं। |
7: फिर घोल को पैन में डालकर गाढ़ा होने दें। |
8: ध्यान रहे इसमें आप ग्रेवी की स्थिरता को समायोजित करने के लिए थोड़ा पानी डाल सकते हैं। |
9: अंत में तले हुए नूडल बॉल्स डालें और फिर हरे प्याज़ से गार्निश करके सर्व करें। |
Key Ingredients:प्याज़, मैगी नूडल्स, शिमला मिर्च, गाजर, पत्ता गोभी, स्प्रिंग अनियन, अदरक और लहसुन, कॉर्नफ्लोर, टमाटर की चटनी, मिर्च, चिली सॉस, सोया सॉस, काली मिर्च, नमक |
Follow our Social Pages for More Easy Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Maggi Manchurian Recipe in Hindi with your friends.