आज हम आपको फिश मॉली रेसिपी (Fish Moilee Recipe) बता रहे है। यह केरल स्टाइल में बनी स्वादिष्ट डिश है आपको इसमें केरल का ऑथेंटिक स्वाद मिलेगा। यह एक स्पाइसी फिश करी है इसमें नारियल का इस्तेमाल करते है। इसका साउथ इंडिया के अलावा सिंगापुर और मलेशिया जैसे दूसरे देश में भी बहुत इस्तेमाल किया जाता है। फिश मॉली एक काफी स्वादिष्ट फिश करी है जिसे गाढ़े नारियल दूध के साथ पकाते है। आप इस डिश को चावल के साथ डिनर या लंच में कभी भी खा सकते हैं।
Fish Moilee Recipe
पकाने का समय: 10 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 35 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 45 मिनट |
फिश मॉली की सामग्री – Ingredients for Fish Moilee |
|
मैरीनेशन के लिए: | |
बासा मछली | 2 प्याज |
एक इंच अदरक | 5-6 लहसुन की कलियां |
6-7 हरी मिर्च | 1 टी स्पून हल्दी |
1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर | 1 टी स्पून धनिया पाउडर |
1 नींबू का रस | कढ़ीपत्ता |
1 टेबल स्पून रिफाइंड तेल | |
करी बनाने के लिए: | |
रिफाइंड ऑयल | 1/2 टी स्पून सरसों के दाने |
1/2 टी स्पून कालीमिर्च | 1/2 टी स्पून सौंफ |
4-5 हरी इलाइची | आधा जग नारियल दूध |
7-8 चेरी टमाटर |
फिश मॉली बनाने की विधि |
मैरीनेशन के लिए: |
1: सबसे पहले प्याज, अदरक और लहसुन को जूलियन काट लिजिएं। |
2: फिर हरी मिर्च को लम्बाई को काटने के बाद छोटे टुकड़ों में काट लिजिएं। |
3: अब एक बाउल में कटी हुई हरी मिर्च, लहसुन, अदरक, प्याज, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, थोड़ा सा कढ़ीपत्ता, धनिया पाउडर, नमक, आधा नींबू का रस और एक बड़ा रिफाइंड तेल लिजिएं। |
4: फिर इन सभी को अच्छी तरह मिला लिजिएं। |
करी तैयार करने के लिए: |
1: पहले एक पैन में थोड़ा सा रिफाइंड तेल गर्म कर लें। |
2: फिर इसमें सरसों के दाने, कढ़ीपता, सौंफ, हरी इलाइची और कालीमिर्च डालें। |
3: अब इसे तब तक भूनें जब तक की यह चटकने न लग जाये। |
4: अब इसमें मैरेनेटिड फिश, चेरी टमाटर और नारियल दूध डालें। |
5: अंत में हरे धनिए से गार्निश करके सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:प्याज, बासा मछली, लहसुन की कलियां, अदरक, हल्दी, हरी मिर्च, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, कढ़ीपत्ता, नींबू का रस, रिफाइंड ऑयल, रिफाइंड तेल, कालीमिर्च, सरसों के दाने, हरी इलाइची, सौंफ, चेरी टमाटर, नारियल दूध |
Follow our Social Pages for More Recipes in Hindi and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Fish Moilee Recipe in Hindi with your friends.