Nariyal Ke Ladoo Recipe
Dinner Recipes Easy Recipes Indian Recipes Lunch Recipes Sweet Recipes

Nariyal Ke Ladoo Recipe in Hindi – नारियल के लड्डू रेसिपी – Navratri Recipes

आज हम आपको नारियल के लड्डू रेसिपी (Nariyal Ke Ladoo Recipe) बता रहे है। यह एक परंपरागत भारतीय मिठाई है। नारियल काफी शुभ फल है, और इसका लगभग सभी धार्मिक समारोहों में प्रयोग होता है। नारियल के लड्डू काफी स्वादिष्ट होते हैं, हालाँकि इन्हे बनाने में थोड़ा समय लगता है।

Nariyal Ke Ladoo Recipe

पकाने का समय: 1 घंटा 25 मिनट

कितने लोगों के लिए: 3

तैयारी का समय: 15 मिनट

कठिनाई स्तर: मीडियम

टोटल टाइम: 1 घंटा 40 मिनट

नारियल के लड्डू की सामग्री – Ingredients for Nariyal Ke Ladoo

1 कप घिसा हुआ नारियल 3 कप, 750 मिली लीटर दूध
1/4 कप से थोड़ा ज़्यादा शक्कर 4-5 हरी इलायची
2 बड़े चम्मच नारियल बुरादा, लड्डू को सजाने के लिए

नारियल के लड्डू बनाने की वि​धि

1: सबसे पहले हरी इलायची के छिलके उतारकर बीज को दरदरा कूट लिजिएं।
2: अब एक भारी तली की कड़ाही में दूध और नारियल को उबालने के लिए रखे, पहला उबाल आने के बाद आँच को कम करके नारियल को दूध में पकने दीजिये। मिश्रण को अच्छे से बीच -बीच में चलाते रहें। दूध में नारियल को तब तक पकाएँ जब तक की दूध में यह पूरी तरह से मिल जाए। इस पूरी प्रक्रिया में लगभग 1 घंटा और 30 मिनट लगता है।
3: फिर इसमें शक्कर मिलाकर 5-7 मिनट के लिए और पकाएँ। आपको इस समय मिश्रण को लगातार चलाना होगा जिससे की यह तली में लगने ना पाए।
4: फिर इस मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दीजिये। जब मिश्रण हल्का गुनगुना हो तब इसमें इलायची डालकर तकरीबन 1 बड़ा चच्मच मिश्रण हथेली में लेकर गोल-गोल घुमाते हुए लड्डू बना लें।
5: अंत में लड्डू को नारियल के बुरादे में अच्छे से लपेटकर सर्व कीजिए।

Key Ingredients:

नारियल, दूध, शक्कर, इलायची

Follow our Social Pages for More Lunch Recipes and Latest Updates.

Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest

Share Nariyal Ke Ladoo Recipe in Hindi with your friends.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *