आज हम आपको लौकी का हलवा रेसिपी (Lauki Ka Halwa Recipe) बता रहे है। यह काफी आसानी से और कम समय में बन जाने वाली मिठाई है। वैसे तो बिना दूध और खोए के भी लौकी का हलवा काफी स्वादिष्ट लगता है लेकिन यहाँ आपको हम खोए के साथ और खोए के बिना दोनों तरह से लौकी का हलवा बनाना बता रहे हैं। लौकी का हलवा की एक और ख़ासियत है कि यह फलाहारी है और व्रती लोग भी इसे खा सकते हैं तो इसे आप नवरात्री व्रत के अवसर पर भी बना सकते हैं।
Lauki Ka Halwa Recipe
पकाने का समय: 25 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 40 मिनट |
लौकी का हलवा की सामग्री – Ingredients for Lauki Ka Halwa |
|
3 बड़े चम्मच घी | 500 ग्राम/ 1 मध्यम लौकी |
1 बड़ा चम्मच पिस्ता | 8 बादाम |
8 काजू | 1/3 कप शक्कर |
1/3 कप खोया/ मावा | 2 हरी इलायची |
लौकी का हलवा बनाने की विधि |
1: सबसे पहले लौकी का मोटा डंठल हटा कर छिलका हटा लें। फिर इसे धोकर कद्दूकस कर लिजिएं। 500 ग्राम की 1 लौकी को घिसने पर लगभग 4 कप घिसी लौकी मिलती है। |
2: अब हरी इलायची के छिलके उतारकर बीज को दरदरा कूट लिजिएं। |
3: फिर मेवा (पिस्ता, बादाम, काजू इत्यादि) को महीन-महीन कतर लें। अब एक भारी तली की कड़ाही में घी गर्म करके मध्यम आँच पर घिसी हुई लौकी को भूनें। लौकी को पकने में तक़रीबन 15 मिनट लगते हैं तो बीच बीच में आप मध्यम आँच पर चलाते हुए लौकी को गलने तक पकाएँ। |
4: लौकी गलने के बाद आधी रह जाएगी। |
5: फिर कटे हुए मेवे (काजू, पिस्ता, बादाम) और शक्कर को लौकी में अच्छे से मिला लें और शक्कर के द्वारा छोड़े गये पानी के सूखने तक अच्छे से पका लें। इस प्रक्रिया में तक़रीबन 5 मिनट का समय लगता है। |
6: अब खोए को कद्दूकस करके लौकी के हलवे में मिलाकर एक मिनट के लिए पकाएं। |
7: अब कुटी हुई इलायची मिलाएं। लिजिएं आपका स्वादिष्ट लौकी का हलवा तैयार है। |
Key Ingredients:घी, लौकी, पिस्ता, बादाम, काजू, शक्कर, खोया/ मावा, हरी इलायची |
Follow our Social Pages for More Sweet Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Lauki Ka Halwa Recipe in Hindi with your friends.