आज हम आपको साबूदाना खिचड़ी रेसिपी (Sabudana Khichdi Recipe) बता रहे है। साबूदाना काफी ज़्यादा लोग व्रत के समय खाना पसंद करते हैं। साबूदाना में स्टार्च की मात्रा होती है, जो आपका पेट काफी समय तक भरा रखती है। हल्के मसालों में तैयार किया गया साबूदाना खिचड़ी नवरात्रि में खाया जाता है। नवरात्रि के दौरान साबूदाने की खिचड़ी काफी चाव से खाई जाती है।
Sabudana Khichdi Recipe – Navratri Festival Recipes
पकाने का समय: 15 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 05 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 20 मिनट |
साबूदाना खिचड़ी की सामग्री |
|
1 कप साबूदाना | (छीलकर हल्की भुनी हुई और कुटी हुई) 1/2 कप मूंगफली |
2 टेबल स्पून घी | 1 टी स्पून जीरा |
3-4 साबुत लाल मिर्च | एक टहनी कढ़ी पत्ता |
2 टी स्पून सेंधा नमक | 1 टी स्पून मिर्च पाउडर |
1 टेबल स्पून हरा धनिया | 1 टी स्पून हरी मिर्च, टुकड़ों में कटा हुआ |
1 टेबल स्पून नींबू का रस |
साबूदाना खिचड़ी बनाने की विधि – Sabudana Khichdi Recipe – Easy Recipes |
Step 1: सबसे पहले साबूदाना को पानी से साफ करके पानी में एक घंटे के लिए भिगोकर रख दीजिये। ध्यान रहे पानी साबूदाना से तीन सेंटीमिटर ऊपर होना चाहिए। फिर छन्नी में छान लें। |
Step 2: अब एक मोटे कपड़े पर एक घंटे के लिए फैलाकर छोड़ दीजिये। ध्यान रहे साबूदाना से पानी पूरी तरह निकल जाना चाहिए, वरना बनाते समय साबूदाना चिपकने लगेगा। |
Step 3: फिर मूंगफली, साबूदाना, मिर्च पाउडर और नमक को एक साथ मिला लें। अब एक पैन में घी गर्म करके उसमें लाल मिर्च, कढ़ी पत्ते और जीरा का तड़का लगाएं। |
Step 4: फिर जब मिर्च हल्के गाढ़े रंग की हो जाए, तब इसमें साबूदाना डालें। और कम आंच पर पकाएं। फिर थोड़ी देर पका लेने के बाद इसे आंच से उतार लिजिएं। |
Step 5: अब ऊपर से नींबू का रस डालकर मिला लें। गार्निशिंग के लिए हरी मिर्च और हरा धनिया का इस्तेमाल करें। अंत में सर्व करें। |
Key Ingredients:घी, मूंगफली, साबुत लाल मिर्च, जीरा, सेंधा नमक, कढ़ी पत्ता, हरा धनिया, मिर्च पाउडर, नींबू का रस, हरी मिर्च |
Follow our Social Pages for More Lunch Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Sabudana Khichdi Recipe in Hindi with your friends.