आज हम आपको लौकी की खीर रेसिपी (Lauki Ki Kheer Recipe) बता रहे है। यह एक पारंपरिक मिठाई है। भगवान कृष्ण के जन्म दिवस पर लौकी की खीर को बनाकर सबको खिलाइए। लौकी की खीर की एक और ख़ासियत है कि यह फलाहारी है और व्रती लोग भी खा सकते हैं।
Lauki Ki Kheer Recipe
पकाने का समय: 35 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 45 मिनट |
लौकी की खीर की सामग्री – Ingredients for Lauki Ki Kheer |
|
1 कप घिसी हुई लौकी | 4 कप, 1 लीटर दूध |
¼ कप शक्कर | ¼ कप मिली जुली मेवा |
2-4 हरी इलायची | 2 छोटे चम्मच घी |
लौकी की खीर बनाने की विधि |
1: सबसे पहले हरी इलायची के छिलके उतारकर बीज को दरदरा कूट लिजिएं। |
2: अब मेवा (पिस्ता, बादाम, काजू इत्यादि) को बारीक़-बारीक़ काट लिजिएं। |
3: अब एक भारी तली की कड़ाही में घी गर्म करके मध्यम आँच पर घिसी हुई लौकी को दो मिनट के लिए भूनें। |
4: फिर इसमें दूध डालकर लौकी को दूध के साथ उबालें। |
5: अब पहला उबाल आने के बाद आँच को कम करके लौकी को दूध में पकने दें। बीच -बीच में इसे अच्छे से मिलाते रहें। लौकी को दूध में गलने और दूध के आधा रह जाने तक पकाएँ। इस पूरी प्रक्रिया में लगभग 30 मिनट लगते हैं। |
6: फिर दूध में शक्कर और कटे हुए मेवे को मिलाकर अच्छे से एक और मिनट के लिए पकाकर आँच को बंद कर दीजिये। फिर कुटी हुई इलायची डालकर और मिलाकर खीर को ठंडा होने दें। |
7: लिजिएं आपकी स्वादिष्ट लौकी की खीर भगवान के भोग के लिए तैयार है। फिर इस लज़ीज़ खीर को भोग लगाकर सर्व करिए। |
Key Ingredients:लौकी, दूध, शक्कर, मेवा, हरी इलायची, घी |
Follow our Social Pages for More Easy Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Lauki Ki Kheer Recipe in Hindi with your friends.