आज हम आपको तैबरिज कोफ्ता रेसिपी (Tabriz Kofta Recipe) बता रहे है। तैबरिज कोफ्ता एक पॉपुलर फारसी रेसिपी है, इसमें मीटबॉल्स को नट्स, चिकन कीमा, एपरिकॉट और अंडे से तैयार करके रिच ग्रेवी में डाला जाता है।
Tabriz Kofta Recipe
पकाने का समय: 45 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 55 मिनट |
तैबरिज कोफ्ता की सामग्री – Ingredients for Tabriz Kofta |
|
कोफ्ता बनाने के लिए: | |
500 ग्राम चिकन कीमा | 50 ग्राम चना दाल |
50 ग्राम उबले हुए चावल | 20 ग्राम नमक |
10 ग्राम केसर | 1 हरी मिर्च, टुकड़ों में कटा हुआ |
3 उबले हुए अंडे | 20 ग्राम किशमिश |
10 ग्राम अखरोट | 1 कच्चा अंडा |
10 ग्राम काली मिर्च पाउडर | 20 ग्राम ड्राई एपरिकॉट |
ग्रेवी के लिए: | |
300 ग्राम प्याज, कटा हुआ | 200 ml (मिली.) जैतून का तेल |
500 ml (मिली.) टोमैटो प्यूरी | 20 ग्राम नमक |
1 लीटर चिकन स्टॉक | 30 ग्राम देगी मिर्च |
100 काजू | 20 ग्राम अदरक |
40 लहसुन | 5 ग्राम बैजल लीव्ज |
तैबरिज कोफ्ता बनाने की विधि |
1: सबसे पहले उबले हुए चावल, दाल और चिकन कीमा से कोफ्ते बना लें। |
2: फिर उबला हुआ अंडा और ड्राई फ्रूट्स भर लें। |
3: अब एक पैन में स्टॉक भरकर कोफ्तों को उबाल लें। |
ग्रेवी कैसे बनाएं: |
1: पहले जैतून का तेल गर्म करके इसमें प्याज डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लें। |
2: फिर इसमें अदरक टोमैटो प्यूरी, लहसुन का पेस्ट, मसाला, नमक, काजू का पेस्ट और चिकन स्टॉक डालकर मिक्स कर लें। |
3: अब ग्रेवी को छान लिजिएं। |
4: अंत में बैजल लीव्ज से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें। |
Key Ingredients:चना दाल, चिकन कीमा, नमक, उबले हुए चावल, हरी मिर्च, केसर, किशमिश, उबले हुए अंडे, कच्चा अंडा, अखरोट, ड्राई एपरिकॉट, काली मिर्च पाउडर, जैतून का तेल, प्याज, नमक, टोमैटो प्यूरी, देगी मिर्च, चिकन स्टॉक, अदरक, काजू, बैजल लीव्ज, लहसुन |
Follow our Social Pages for More Easy Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Tabriz Kofta Recipe in Hindi with your friends.