आज हम आपको चकुंदर की जलेबी रेसिपी (Chukander Ki Jalebi Recipe) बता रहे है। सभी डिजर्ट लवर्स के लिए चकुंदर की जलेबी किसी ट्रीट से कम नहीं है। यह हेल्दी जलेबी चकुंदर और सफेद उड़द दाल से बनाई गयी है। आपकी अगली डिनर पार्टी की यह डिजर्ट रेसिपी स्टार डिश हो सकती है।
Chukander Ki Jalebi Recipe
पकाने का समय: 1 घंटा 50 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 2 घंटे 05 मिनट |
चकुंदर की जलेबी की सामग्री – Ingredients for Chukander Ki Jalebi |
|
250 ग्राम चकुंदर | 150 ग्राम मैदा |
100 ग्राम सफेद उड़द दाल | 20 ग्राम बेसन |
2-3 ग्राम बेकिंग सोडा | 300 ग्राम देसी घी |
200 ग्राम चीनी | 1 नींबू |
1 लीटर दूध | एक चुटकी हरी इलाइची पाउडर |
6-7 केसर | 30 ग्राम चीनी |
जलेबी बनाने वाला कपड़ा |
चकुंदर की जलेबी बनाने की विधि |
1: सबसे पहले चकुंदर को उबालकर ठंडा कर लें, फिर इसकी प्यूरी बनाकर एक तरफ रख दीजिये। |
2: फिर दाल को धोकर एक घंटे के लिए भिगो दीजिये और फिर इसे पीस लिजिएं। |
3: अब मैदे के साथ बेसन, दाल का बैटर, चकुंदर की प्यूरी और बेकिंग पाउडर मिलाकर एक पेस्ट बना लें। |
4: फिर एक पैन में चीनी और थोड़ा पानी लेकर इसमें धीमी आंच पर उबाल आने दीजिये, फिर इसमें नींबू का रस डालें जिससे इस चाशनी को साफ कर सकें। फिर जब यह साफ हो जाए तब इसमें 2 से 3 केसर के धागे और आधी चुटकी इलाइची पाउडर डालकर मिक्स कर लें। |
5: अब एक सीधी कड़ाही में घी गर्म करके बैटर को जलेबी वाले कपड़े में डालकर जलेबी बना लें, फिर जब जलेबी बन जाए तब इसे चाशनी में डाल दें। |
6: फिर एक दूसरे पैन में रबड़ी बनाने के लिए दूध उबाल लें, फिर इसमें बचा हुआ इलाइची पाउडर और केसर डालकर इसे गाढ़ा होने दीजिये। अब इसमें चीनी डालकर कुछ देर और पकाएं। फिर एक बाउल में निकालकर ठंडा कर लें। |
7: अंत में चकुंदर जलेबी को रबड़ी के साथ सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:मैदा, चकुंदर, केसर, बेसन, सफेद उड़द दाल, देसी घी, बेकिंग सोडा, नींबू, चीनी, हरी इलाइची पाउडर, दूध |
Follow our Social Pages for More Sweet Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Chukander Ki Jalebi Recipe in Hindi with your friends.