आज हम आपको सीख कबाब रेसिपी (Seekh Kebabs Recipe) बता रहे है। यह नॉनवेज खाने वाले हर इंसान की फेवरेट डिश में से एक है, यह एक लाजवाब डिश है। इतना ही नहीं सीख कबाब को ज्यादातर पार्टी में स्नैक के तौर पर सर्व किया जाता है। सीख कबाब मटन और चिकन दोनों से बनाया जाता हैं लेकिन इस रेसिपी में सिर्फ मटन का ही इस्तेमाल किया गया है।
Seekh Kebabs Recipe in Hindi
पकाने का समय: 45 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 6 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 1 घंटा |
सीख कबाब की सामग्री – Ingredients for Seekh Kebabs |
|
F- 205 C ओवन टेम्परेचर | 2 कप मटन कीमा |
मैरीनेशन के लिए: | |
1 टेबल स्पून सिरका | 2 टेबल स्पून मेथी के पत्ते, टुकड़ों में कटा हुआ |
1/2 टेबल स्पून लहसुन पेस्ट | 1/2 टेबल स्पून अदरक पेस्ट |
1 1/2 टेबल स्पून नमक | 1/4 टेबल स्पून कालीमिर्च |
1/4 टेबल स्पून गरम मसाला | 2 टेबल स्पून हरा धनिया, टुकड़ों में कटा हुआ |
1 टेबल स्पून हरी मिर्च, बारीक कटा हुआ | |
स्क्यूयर में कबाब लगाने के लिए: | |
ब्रशिंग के लिए तेल | चाट मसाला |
नींबू के टुकड़े |
सीख कबाब बनाने की विधि – Seekh Kebabs Recipe – Dinner Recipes |
मैरीनेशन के लिए: |
Step 1: सबसे पहले एक बड़े बाउल में मीट को निकाल लिजिएं इसमें मेथी के पत्ते और सिरका डालें। |
Step 2: अब इसमें लहसुन और अदरक का पेस्ट, कालीमिर्च और स्वादानुसार नमक डालें। |
Step 3: अब इसमें हरा धनिया और हरी मिर्च डालें। |
Step 4: फिर इस मिश्रण को 5 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। |
कबाब बनाने के लिए: |
Step 1: सर्व करने से 25 मिनट पहले मीट वाले मिश्रण को सीख में लगा लें और इसके बाद प्रीहिट ओवन में 20 से 25 मिनट के लिए बेक कर लें। |
Step 2: अब इन पर हल्का सा तेल लगाएं और अगले 2 मिनट और पका लें। |
Step 3: अब कबाब सीख में से आराम से निकालकर सर्विंग डिश में रखियें। |
Step 4: अंत में प्याज और नींबू के टुकड़ों, चाट मसाला से गार्निश करके हरी चटनी के साथ सर्व करें। |
Key Ingredients:मटन कीमा, ओवन टेम्परेचर, मेथी के पत्ते, सिरका, अदरक पेस्ट, लहसुन पेस्ट, कालीमिर्च, नमक, हरा धनिया, गरम मसाला, तेल, हरी मिर्च, नींबू के टुकड़े, चाट मसाला |
Follow our Social Pages for More Indian Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Seekh Kebabs Recipe in Hindi with your friends.