आज हम आपको सिंघाड़े आटे की बर्फी रेसिपी (Singhare Atte ki Barfi Recipe) बता रहे है। नवरात्रि स्पेशल इस मिठाई को सिंघारे के आटे, खोआ और हरी इलायची के साथ बनाया जाता है।
Singhare Atte ki Barfi Recipe in Hindi
पकाने का समय: 25 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 40 मिनट |
सिंघाड़े आटे की बर्फी की सामग्री – Ingredients for Singhare Atte ki Barfi |
|
1/2 कप सिंगाड़े का आटा | 2 बड़ा चम्मच घी |
1/2 कप खोआ | 1/2 कप चीनी |
1/2 कप पानी | 1/4 टी स्पून हरी इलायची पाउडर |
सिंघाड़े आटे की बर्फी बनाने की विधि |
1: सबसे पहले धीमी आंच पर घी में आटे को जब तक कि आटे का रंग थोड़ा गहरा हो जाए तलें। |
फिर खोआ को छान लिजिएं। |
2: अब दूसरे बर्तन में इसे डालकर बर्तन में खोआ को तब तक हिलाएं जब तक यह एकसमान न हो जाए और थोड़ा तला हुआ लगे। |
3: फिर आटा और इलायची मिलाकर ठंडा करने के लिए छोड़ दें। |
4: अब धीमी आंच पर पानी में चीनी को मिक्स कर लें, फिर जब चीनी पानी में मिल जाये तब आंच को तेज करके पानी में उबाल आने दें, सिरप को थोड़ा गाड़ा होने तक पानी में उबाल आने दें। |
5: फिर इसे आंच से उतारकर खोया वाले मिश्रण में जल्दी और सख्ती से मिक्स कर लें, जिससे यह अच्छी तरह मिक्स हो सके। |
6: अब इसे घी लगी ताली पर पलट दे और प्लेट के लेवल में सपाट कर लें और इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें। |
7: जब यह ठंडा और सेट हो जाये तब इसके तेज चाकू का उपयोग कर टुकड़ों में काट लें। एक सर्विंग डिश पर निकाले और सर्व करें। |
Key Ingredients:सिंगाड़े का आटा, घी, खोआ, चीनी, पानी, हरी इलायची पाउडर |
Follow our Social Pages for More Sweet Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Singhare Atte ki Barfi Recipe in Hindi with your friends.