आज हम आपको केरला-स्टाइल पापड़ वड़ा रेसिपी (Kerala-Style Pappada Vada Recipe) बता रहे है। खस्ता, आसान और काफी स्वादिष्ट, काले तिल और लाल मिर्च के स्वाद के साथ ये पापड़ खाने में काफी शानदार लगते हैं।
Kerala Style Pappada Vada Recipe
पकाने का समय: 10 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 20 मिनट |
केरला स्टाइल पापड़ वड़ा की सामग्री – Ingredients for Kerala Style Pappada Vada |
|
4-5 प्लेन पापड़ | 1/2 कप चावल का आटा |
1 / 2-1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर | एक चुटकी हल्दी |
एक चुटकी हींग | स्वादानुसार नमक |
पानी (बाइंडिग के लिए) | रिफाइंड / नारियल तेल (डीप फ्राई करने के लिए) |
केरला-स्टाइल पापड़ वड़ा बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में चावल के आटे को लेकर उसमें लाल मिर्च, तिल, हल्दी, नमक और हिंग डालें। ध्यान रहे नमक कम उपयोग करें, क्योंकि पापड़ में नमक होता है। |
2: फिर पकौड़े बनाने के लिए जैसा बैटर को तैयार करते हैं वैसा बैटर तैयार कर लें। जरूरत के हिसाब से पानी डालें। |
3: अब कढ़ाही में तेल गर्म करें। |
4: फिर पापड़ को दो हिस्सों में काटकर बैटर में डिप करके गर्म तेल में डालें। |
5: इसे कुरकुरा और सुनहरा रंग होने तक फ्राई करें। |
6: अंत में इसे एक गर्म कप चाय के साथ सर्व करें। |
Key Ingredients:चावल का आटा, प्लेन पापड़, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, नमक, हींग, रिफाइंड / नारियल तेल (डीप फ्राई करने के लिए), पानी (बाइंडिग के लिए) |
Follow our Social Pages for More Easy Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Kerala Style Pappada Vada Recipe in Hindi with your friends.