Tri Color Pasta Recipe
Breakfast Recipes Easy Recipes Food Recipes Indian Recipes Veg Recipes

Tri Color Pasta Recipe – ट्रायो पास्ता

Tri Color Pasta Recipe

क्या चाहिए (सामग्री) – Ingredients for Tri Color Pasta Recipe

दूध – 1 कप
परमेजान चीज़ – 2 बड़े चम्मच
तेल – 2 बड़े चम्मच
नमक – स्वादानुसार
हरी मिर्च – 2 छोटे चम्मच
ओरेगेनो हर्ब – 2 छोटे चम्मच
चिली फ्लेक्स – 1 छोटा चम्मच
सीजनिंग क्यूब्स – 3
मक्खन – 3 बड़े चम्मच
पालक – 1 कप, पिसा हुआ
टमाटर – 1 कप
हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच
शक्कर – 2 छोटे चम्मच
मैकरोनी – 200 ग्राम, उबली हुई
मैदा – 2 छोटे चम्मच

ऐसे बनाएं (बनाने की विधि)

ग्रीन पास्ता बनाने के लिए

सबसे पहले पैन में एक चम्मच तेल, पालक का पेस्ट, मक्खन, उबली हुई मैकरोनी, नमक, क्रीम, हरी मिर्च, सीजिनिंग क्यूब, ओरेगेनो हर्ब और हरा धनिया मिलाएं। अंत में परमेजान चीज़ मिलाकर गैस बंद कर दें।

व्हाइट पास्ता बनाने के लिए

सबसे पहले पैन में मैदा और मक्खन डालकर दो-तीन मिनट तक पका लें। फिर दूध गाढ़ा होने तक उबाल लें। अब उबली हुई मैकरोनी, सीजनिंग क्यूब, ओरेगेनो हर्ब, चिली फ्लेक्स और परमेजान चीज़ मिलाकर गैस बंद कर दें।

रेड पास्ता बनाने के लिए

सबसे पहले मक्खन व तेल मिलाएं। फिर नमक, कटे टमाटर, चिली फ्लेक्स, शक्कर, सीजिनिंग क्यूब डाल कर पांच से सात मिनट तक पकाएं। फिर क्रीम ओरेगेनो हर्ब व मैकरोनी मिलाएं। अंत में परमेजान चीज़ मिलाकर गैस बंद कर दें। अब तीनों रंग के पास्ता को सर्विंग बाउल में डालें। अंत में ऊपर से चीज़ और चिली फ्लेक्स हर्ब डाल कर सर्व करें।

Follow our Social Pages for More Indian Food Recipes and Latest Updates.

FacebookGoogle PlusTwitterPinterest

Share Tri Color Pasta Recipe in Hindi with your friends.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *