आज हम आपको ड्रैगन फ्रायर विंग्स रेसिपी (Dragon Fire Wings Recipe) बता रहे है। मुंह में पानी ला देने वाले यह चिकन विंग्स मसाले और दही के साथ मैरीनेट करके तैयार किये जाते है। ड्रैगन फ्रायर विंग्स को परफेक्शन के साथ रोस्ट करके बार्बीक्यू सॉस के साथ सर्व करते है।
Dragon Fire Wings Recipe in Hindi
पकाने का समय: 50 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 20 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 1 घंटा 10 मिनट |
ड्रैगन फ्रायर विंग्स की सामग्री – Ingredients for Dragon Fire Wings |
|
12 चिकन विंग्स | 1 टेबल स्पून वेजिटेबल ऑयल |
नमक और कालीमिर्च | 1/4 कप बार्बीक्यू सॉस |
1/4 कप हंग कर्ड | 1 टी स्पून एशियन चिली पेस्ट |
1/4 कप शहद | 1 लहसुन की कलियां, बारीक कटा हुआ |
1/4 कप तिल |
ड्रैगन फ्रायर विंग्स बनाने की विधि |
1: सबसे पहले चिकन विंग्स को धोकर साफ कर लिजिएं, फिर इसमें मसाले, दही, नमक और काली मिर्च डालकर मैरीनेट होने के लिए एक तरफ रख दीजिये। |
2: अब 450 डिग्री पर ओवन को प्रीहिट कर लिजिएं, फिर इसके बाद इसमें रोस्टिड विंग्स को 10 से 12 मिनट के लिए रोस्ट कर लें। |
3: फिर एक पैन में तेल गर्म करके इसमें लहसुन डालकर ब्राउन कर लें। अब इसमें शहद, बाबीक्यू सॉस और मिर्च का पेस्ट डालकर मिक्स कर लें, फिर इसे चिकन विंग्स पर डालकर उन्हें पकने दें। ध्यान रहे सॉस को अच्छी से पकने दें जिससे यह चिकन विंग्स पर अच्छी तरह लग जाए। |
4: अंत में इसे तिल से गार्निश करके सर्व करें। |
Key Ingredients:वेजिटेबल ऑयल, चिकन विंग्स, बार्बीक्यू सॉस, तिल, नमक और कालीमिर्च, एशियन चिली पेस्ट, हंग कर्ड, लहसुन की कलियां, शहद |
Follow our Social Pages for More Chicken Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Dragon Fire Wings Recipe in Hindi with your friends.