आज हम आपको बबल चॉकलेट रेसिपी (Bubble Chocolate Recipe) बता रहे है। यह चॉकलेट काफी जल्दी बन जाती है, और साथ ही आसान और स्वादिष्ट भी है। यह सभी चॉकलेट लवर्स को काफी पसंद आएगी! इसे पार्टियों, छुट्टियों या किसी खास मौके पर जरूर ट्राई करें।
Bubble Chocolate Recipe
पकाने का समय: 15 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 25 मिनट |
बबल चॉकलेट की सामग्री – Ingredients for Bubble Chocolate |
|
65 ग्राम कंपाउंड चॉकलेट | 65 ग्राम चीनी |
एक चुटकी सिट्रिक एसिड | एक चुटकी कॉफी पाउडर |
3 टेबल स्पून पानी |
बबल चॉकलेट बनाने की विधि |
1: सबसे पहले चॉकलेट शेविंग पाने के लिए चॉकलेट को कद्दूकस कर लिजिएं। |
2: फिर एक पैन में पानी और चीनी डालकर मध्यम आंच पर रखें और चीनी घुलने तक मिलाएं। |
3: अब जब चाशनी में उबाल आने लगे तब इसमें कॉफी और सिट्रिक एसिड डालकर अच्छे से मिलाएं। |
4: फिर पैन में चॉकलेट शेविंग्स डालकर चॉकलेट के पिघलने तक मिलाएं। अब बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह मिलाएं। |
5: अब चॉकलेट मिश्रण को तब तक फेंटें जब तक कि यह एक चिकना मिश्रण न बन जाए। |
6: इससे इसमें और हवा शामिल हो जाएगी और चॉकलेट मिश्रण फूला हुआ हो जाएगा और इस स्तर पर बहुत सारे बुलबुले दिखाई देने लग जायेंगे। |
7: अब मिश्रण को आंच से उतारकर सिलिकॉन मोल्ड में डालें। |
8: फिर चॉकलेट से भरे सांचे को सेट होने तक रख दें। |
9: अंत में चॉकलेट को मोल्ड से निकालकर बबल चॉकलेट सर्व करें। |
Key Ingredients:चीनी, कंपाउंड चॉकलेट, एक चुटकी कॉफी पाउडर, एक चुटकी सिट्रिक एसिड, पानी |
Follow our Social Pages for More Sweet Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Bubble Chocolate Recipe in Hindi with your friends.