आज हम आपको पनीर इडली रेसिपी (Paneer Idli Recipe) बता रहे है। पनीर की गुडनेस आपके फेवरेट साउथ इंडियन स्नैक्स में इसे हाई प्रोटीन बना देती है। यह जल्दी और काफी आसानी से तैयार किया जा सकता है।
Paneer Idli Recipe
पकाने का समय: 15 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 55 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 1 घंटा 10 मिनट |
पनीर इडली की सामग्री – Ingredients for Paneer idli |
|
1 कप पनीर, मैश | 1/2 कप गाजर, कद्दूकस |
1/2 शिमला मिर्च, बारीक कटा हुआ | 2 टी स्पून हरी मिर्च, बारीक कटा हुआ |
1 कप सूजी | 2 कप दही |
1 कप बेसन | स्वादानुसार नमक |
1 टी स्पून फ्रूट सॉल्ट |
पनीर इडली बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक बाउल में सूजी, बेसन और दही मिला लें, फिर इसमें थोड़ा पानी डालकर पतला बैैटर बना लें। |
2: अब ढक्कन से बैटर को ढककर इसे 45 मिनट के लिए अलग रख दीजिये। |
3: फिर फ्रूट सॉल्ट को छोड़कर अन्य सभी सामग्री डालकर फिर से आधा कप पानी मिला लें। |
4: अब स्टीमर को तेल लगाकर चिकना कर लिजिएं। |
5: फिर बैटर में फ्रूट सॉल्ट डालकर फिर से मिलाएं। |
6: अब इडली बैटर को तेल लगे वाले सांचों में डालकर 10-12 मिनट तक स्टीम कर लें। |
7: अब टूथपिक को इडली में लगाकर देखें, अगर टूथपिक साफ निकल जाएं तो आपकी इडली बन चुकी है और खाने के लिए तैयार है। |
8: फिर इडली को ठंडा होने के बाद चम्मच की मदद से निकाल लें। अब बाकी बचे बैटर से इसे प्रकार इडली बना लें। |
Key Ingredients:मैश, पनीर, शिमला मिर्च, गाजर, सूजी, हरी मिर्च, बेसन, दही, फ्रूट सॉल्ट, नमक |
Follow our Social Pages for More Paneer Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Paneer Idli Recipe in Hindi with your friends.