आज हम आपको स्प्राउट्स और सूजी पैनकेक रेसिपी (Sprouts and Rava pancake Recipe) बता रहे है। स्प्राउट्स और सूजी से बनी यह पैनकेक रेसिपी एक जल्दी, कम कैलोरी, पौष्टिक और प्रोटीन से भरपूर रेसिपी है जो ब्रेकफास्ट के समय के लिए और स्नैक एकदम बढ़िया है।
Sprouts and Rava Pancake Recipe
पकाने का समय: 15 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 30 मिनट |
स्प्राउट्स और सूजी पैनकेक की सामग्री – Ingredients for Sprouts and Rava pancake |
|
1 कप स्प्राउट्स | 1 कप सूजी |
1/4 कप गाजर, कद्दूकस | 1/2 कप टोफू/पनीर, कद्दूकस |
1/2 कप प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च, कद्दूकस | 1/4 कप दही |
2-3 हरी मिर्च (वैकल्पिक) | अदरक का एक टुकड़ा, कद्दूकस |
2 टेबल स्पून हरा धनिया | 4 टी स्पून घी/तेल |
मसाला के लिए | |
1/4 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर | स्वादानुसार नमक |
स्प्राउट्स और सूजी पैनकेक बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक ब्लेंडर में स्प्राउट्स के साथ हरी मिर्च, अदरक और थोड़े से पानी का उपयोग कर पेस्ट बना लिजिएं। |
2: फिर पेस्ट में रवा डालकर अच्छी तरह मिला लें। |
3: अब सब्जियां, धनिया, मसाले और दही डालें। |
4: फिर जरूरत के अनुसार पानी डालकर आधा गाढ़ा घोल बना लिजिएं। |
5: अब एक नॉन-स्टिक तवा गर्म करके पैनकेक बनाने के लिए आधा कप बैटर फैला लें। फिर किनारों पर तेल/घी की कुछ बूंदें डाले। |
6: फिर दोनों तरफ से सिकने तक धीमी आंच पर पकाएं। |
7: अब कद्दूकस किए हुए टोफू/पनीर, थोडा़ सा चाट मसाला डालकर फोल्ड करें। |
8: अंत में हरी चटनी के साथ सर्व करें और मजा लें। |
Key Ingredients:सूजी, स्प्राउट्स, टोफू/पनीर, गाजर, टमाटर और शिमला मिर्च, प्याज, हरी मिर्च (वैकल्पिक), दही, हरा धनिया, अदरक का एक टुकड़ा, लाल मिर्च पाउडर, घी/तेल, नमक |
Follow our Social Pages for More Breakfast Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Sprouts and Rava Pancake Recipe in Hindi with your friends.