आज हम आपको चकुंदर मोदक रेसिपी (Beetroot Modak Recipe) बता रहे है। इसमें मोदक को थोड़ा अलग बनाने की कोशिश की गई है। गणेश चतुर्थी और दिवाली के मौके पर बनाने के लिए चकुंदर मोदक की रेसिपी एकदम परफेक्ट है।
Beetroot Modak Recipe
पकाने का समय: 30 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 40 मिनट |
चकुंदर मोदक की सामग्री – Ingredients for Beetroot Modak |
|
मोदक के लिए: | |
2 कप बेसन | 2 टेबल स्पून चकुंदर कलर या ओवन में पके दो चकुंदर का पेस्ट |
1 1/2 कप पानी | (तलने के लिए) तेल |
चीनी की चाशनी के लिए: | |
1 चीनी | 1/2 कप पानी |
1/4 टी स्पून इलाइची पाउडर | 1/2 टी स्पून नींबू का रस |
2 टेबल स्पून काजू |
चकुंदर मोदक बनाने की विधि |
मिश्रण तैयार करने के लिए: |
1: सबसे पहले एक बाउल में ऊपर बताई गई मोदक की सामग्री में पानी डालकर मिलाकर इसे 30 मिनट के लिए एक तरफ रख दीजिये। |
2: अब फ्राई करने के लिए तेल गर्म करके छेद वाली करछी का इस्तेमाल करें जिससे इससे छोटी बूंदी बनाई जा सकें। |
3: ध्यान रखें की इन्हें धीमी आंच पर डीप फ्राई करें, इन्हें पेपर टॉवल पर निकाल लिजिएं जिससे इसका एक्ट्रा तेल निकल जाए। फिर इसे ठंडा होने दीजिये और जिससे इन्हें इसके बाद चाशनी के साथ मिला सकें। |
चाशनी बनाने के लिए: |
1: पहले गर्म चाशनी को मोदक मिश्रण में डालें। |
2: फिर इसे 2 से 3 मिनट पकाएं जिससे चाशनी गाढ़ी हो जाए। |
3: अब इसे ढककर 10 मिनट के लिए एक तरफ रख दीजिये। |
4: फिर चाशनी 10 मिनट के बाद पूरी तरह मिश्रण में एब्जार्ब हो जाएगी। |
5: अब इसमें 2 बड़े चम्मच पिस्ते और 2 बड़े चम्मच काजू डालकर अच्छे से मिला लें। |
6: अब मिश्रण पूरी तरह सूख गया है और चाशनी भी एब्जार्ब हो गई है। |
7: फिर मोदक बनाने के लिए मिश्रण में से थोड़ी सी मात्रा लेकर मोदक बनाये। आपको अगर थोड़ी नमी चाहिए तो इसमें आप जरूरत के मुताबिक दूध भी डाल सकते हैं। |
8: लिजिएं आपके मोदक तैयार है और आप इन्हें एक सप्ताह तक फ्रिज में रख सकते हैं। |
Key Ingredients:चकुंदर कलर या ओवन में पके दो चकुंदर का पेस्ट, बेसन, तेल, पानी, इलाइची पाउडर, चीनी, काजू, नींबू का रस |
Follow our Social Pages for More Sweet Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Beetroot Modak Recipe in Hindi with your friends.