आज हम आपको लो फैट मखाना खीर रेसिपी (Low Fat Makhana Kheer Recipe) बता रहे है। भारत में हर हिस्से में खीर को काफी पसंद किया जाता है। पूजा, त्योहार या किसी खास अवसर पर सबसे पहले खीर ही बनाई जाती है। लेकिन मखाना खीर खीर थोड़ी स्पेशल है, नवरात्रि के व्रत के दौरान मखाना खीर को खासतौर पर बनाया जाता है। इस खीर की सबसे बड़ी खास बात यह है कि यह लो फैट खीर है। तो इस मखाना खीर को आप भी इस बार नवरात्रि में डिज़र्ट के रूप में बनाकर सर्व कर सकते हैं। आप इस खीर को मेहमानों को डिनर के बाद सर्व कर सकते है या फिर पूजा के प्रसाद के तौर पर भी बना सकते हैं।
Low Fat Makhana Kheer Recipe in Hindi
पकाने का समय: 2 घंटे |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 2 घंटे 15 मिनट |
लो फैट मखाना खीर की सामग्री – Ingredients for Low Fat Makhana Kheer |
|
1 लीटर दूध | 2 टी स्पून पिस्ता , टुकड़ों में कटा हुआ |
¼ कप मखाना | 2 टी स्पून बादाम |
2 टेबल स्पून चीनी | 1 टी स्पून हरी इलायची पाउडर |
लो फैट मखाना खीर बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक गहरे बर्तन में दूध लेकर उसमे मखानों को छोटा काटकर दूध में डालकर हल्की आंच पर पकाने के लिए रख दीजिये। |
2: फिर 1 ½ से दो घंटे बिना ढके पकाने के बाद, जब मखाने सॉफ्ट हो जाएं, तब इसमें चीनी डालकर कुछ मिनट मिला लें। |
3: फिर इसमें बादाम, हरी इलायची पाउडर और पिस्ता डालकर मिला लें। |
4: अंत में इसे ठंडी या गर्म सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:मखाना, दूध, पिस्ता, चीनी, हरी इलायची पाउडर, बादाम |
Follow our Social Pages for More Sweet Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Low Fat Makhana Kheer Recipe in Hindi with your friends.