आज हम आपको चिकन पॉपर्स रेसिपी (Chicken Popper Recipe) बता रहे है। जब आपका चिकन स्टार्टर का मजा लेने का मन हो, लेकिन बहुत ज्यादा मेहनत नहीं करना चाहते हैं, तो आप इस आसान चिकन पॉपर्स रेसिपी को ट्राई करें, जो कुछ मिनटों में तैयार हो जाते हैं।
Chicken Popper Recipe
पकाने का समय: 10 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 20 मिनट |
चिकन पॉपर्स की सामग्री – Ingredients for Chicken Popper |
|
500 gms क्यूब्ड बोनलेस चिकन पीस | 2 अंडे |
1 कप मैदा | 1/2 टी स्पून काली मिर्च |
1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर | 1/2 टी स्पून लहसुन पाउडर (वैकल्पिक) |
स्वादानुसार नमक | तलने के लिए तेल |
चिकन पॉपर्स बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक बाउल में चिकन के पीस, काली मिर्च, नमक और लाल मिर्च पावडर डालकर अच्छी तरह मिला लें। |
2: फिर दूसरे बाउल में 2 अंडे लेकर फेंट लें. अब एक और बाउल में मैदा निकाल लें। |
3: फिर अब एक चिकन पीस लेकर उसे मैदा में डिप करके अंडे में डिप करें, फिर वापस मैदे में डिप करके हल्का सा हिलाएं और प्लेट में रखें। |
4: अब जब आपके सारे चिकन के टुकड़े कोट हो जाएं, तब उन्हें तेल में सुनहरा भूरा होने तक डीप फ्राई कर लें। |
5: फिर इन्हें आंच से उतार लें और अंत में गर्मागर्म मेयो या केचप या अपनी पसंद डिप के साथ सर्व करें। |
Key Ingredients:अंडे, क्यूब्ड बोनलेस चिकन पीस, काली मिर्च, मैदा, लहसुन पाउडर (वैकल्पिक), लाल मिर्च पाउडर, तलने के लिए तेल, नमक |
Follow our Social Pages for More Chicken Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Chicken Popper Recipe in Hindi with your friends.