आज हम आपको तंदूरी पॉम्फ्रेट फ्राई रेसिपी (Tandoori Pomfret Fry Recipe) बता रहे है। आप अगर फिश खाने के शौकीन है तो इस तंदूरी पॉम्फ्रेट फ्राई को एक बार जरूर ट्राई करें। यह एक मुंह में पानी ला देने वाली डिश है। इसे लाल मिर्च पाउडर, हर्ब, चाट मसाला, कसूरी मेथी और गरम मसाला के साथ बनाया जाता है। यह जल्दी बनने वाली डिश है।
Tandoori Pomfret Fry Recipe
पकाने का समय: 20 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 1 घंटा 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 1 घंटा 30 मिनट |
तंदूरी पॉम्फ्रेट फ्राई की सामग्री – Ingredients for Tandoori Pomfret Fry |
|
1 पोम्फ्रेट मछली | 1/4 टी स्पून फेंटा हुआ दही |
1 टी स्पून कश्मीरी मिर्च पाउडर | 1 टी स्पून मसालेदार मिर्च पाउडर |
1 टी स्पून धनिया पाउडर | 1/2 टी स्पून जीरा पाउडर |
1/2 टी स्पून गरम मसाला | 1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर |
1 टेबल स्पून अदरक लहसुन का पेस्ट | स्वादानुसार नमक |
1/2 टी स्पून कसूरी मेथी | 1 टेबल स्पून तेल |
1/2 टी स्पून चाट मसाला | 1 टी स्पून तंदूरी मसाला |
तंदूरी पॉम्फ्रेट फ्राई बनाने की विधि |
1: सबसे पहले दही को अच्छी तरह फेंट लिजिएं, ध्यान रहे यह गाढ़ी रहनी चाहिए। फिर इसमें सभी सूखे मसाले डालकर मिला लें और फिर इस मिश्रण में फिश को डालकर 1 घंटे के लिए मैरीनेट होने के लिए छोड़ दें। |
2: अब एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करके इसे दोनों तरफ से फ्राई या इसे आप चाहे तो 180 डिग्री पर बेक कर सकते है। आप चाहे तो बोनलेस फिश या फिर पूरी फिश भी ले सकते हैं। |
3: अंत में इसे क्रिस्पी अनियन और नींबू से गार्निश करके हरी चटनी के साथ सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:फेंटा हुआ दही, पोम्फ्रेट मछली, मसालेदार मिर्च पाउडर, कश्मीरी मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला, नमक, अदरक लहसुन का पेस्ट, तेल, कसूरी मेथी, तंदूरी मसाला, चाट मसाला |
Follow our Social Pages for More Recipes in Hindi and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Tandoori Pomfret Fry Recipe in Hindi with your friends.