आज हम आपको मुर्ग हाइवे टिक्का रेसिपी (Murgh Highway Tikka Recipe) बता रहे है। हम सभी ने अक्सर सफर करने के दौरान हाई वे ढ़ाबों पर खाना खाया होगा। आज हम एक शानदार पंजाबी डिश लेकर आए है, इसका नाम मुर्ग हाइवे टिक्का है, हर कोई इसे काफी शौक से खाएगा।
Murgh Highway Tikka Recipe
पकाने का समय: 20 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 05 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 25 मिनट |
मुर्ग हाइवे टिक्का की सामग्री – Ingredients for Murgh Highway Tikka |
|
1 kg चिकन थाई बोनलेस | 4 टेबल स्पून अदरक लहसुन का पेस्ट |
8 टी स्पून नींबू का रस | 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर |
1 टेबल स्पून नमक | |
दूसरे मैरीनेशन के लिए: | |
1 कप लटका हुआ दही | 1 टी स्पून जीरा |
1 टी स्पून चिली फलेक्स | 1 टी स्पून काली मिर्च |
4 टेबल स्पून क्रीम | 1 टी स्पून धनिया के बीज |
1 टी स्पून हरी मिर्च | 1/2 टेबल स्पून ताजा धनिया |
कुकिंग के लिए | |
4 टेबल स्पून सरसों का तेल | 3 टेबल स्पून कुकिंग बटर |
चाट मसाला गार्निशिंग के लिए |
मुर्ग हाइवे टिक्का बनाने की विधि |
1: सबसे पहले चिकन में नींबू का रस, अदरक और लहसुन का पेस्ट, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर कम से कम 6 घंटे के लिए मैरीनेट होने के लिए रखें। |
2: फिर दूसरे मैरीनेशन के लिए हंग कर्ड में बची हुई सामग्री डालकर मिक्स कर लें। |
3: अब दूसरे मैरीनेशन में भी चिकन को 6 घंटे लिए मैरीनेट होने के लिए रखें। |
4: फिर स्क्यूर में चिकन को लगाकर तंदूर में पकाएं। |
5: अंत में चाट मसाला डालकर सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:अदरक लहसुन का पेस्ट, चिकन थाई बोनलेस, लाल मिर्च पाउडर, नींबू का रस, लटका हुआ दही, नमक, चिली फलेक्स, जीरा, क्रीम, काली मिर्च, हरी मिर्च, धनिया के बीज, सरसों का तेल, ताजा धनिया, चाट मसाला गार्निशिंग के लिए, कुकिंग बटर |
Follow our Social Pages for More Chicken Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Murgh Highway Tikka Recipe in Hindi with your friends.