आज हम आपको पाइनएप्पल रसम रेसिपी (Pineapple Rasam Recipe) बता रहे है। यह साउथ इंडियन फेवरेट रमस का एक स्पेशल वैरिएशन है।इसका स्वाद जूसी पाइनएप्पल से डालने से और भी बढ़ जाता है।
Pineapple Rasam Recipe
पकाने का समय: 15 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 30 मिनट |
पाइनएप्पल रसम की सामग्री – Ingredients for Pineapple Rasam |
|
1/2 कप तुअर दाल | 1 कप दरदरा कटा हुआ अनानास |
1 बड़ा मोटा कटा हुआ टमाटर | 5-10 कढ़ी पत्ते |
1 टेबल स्पून सरसों के बीज | 2 टी स्पून जीरा |
1 टी स्पून काली मिर्च | 3-4 लहसुन की कलियां |
सूखी लाल मिर्च | एक चुटकी हींग |
स्वादानुसार नमक | रसम पाउडर (वैकल्पिक) |
पाइनएप्पल रसम बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक कुकर में तुअर दाल, नमक और चुटकी भर हल्दी डालकर 4-5 सीटी आने तक पका लें, फिर बाहर निकाल कर अच्छी तरह से मैश कर करके इसे सेट होने दें। |
2: फिर काली मिर्च, जीरा, लहसुन को दरदरा पीसकर अलग रखें। |
3: अब कटे हुए अनानास के 80% में से एक महीन प्यूरी बना लिजिएं और कुछ को बाद के लिए छोड़ दें। |
4: फिर टमाटर को दरदरा पीस कर अलग रखें। |
5: फिर एक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करके राई डालकर चटकने दें। |
6: अब कढ़ीपत्ता, एक चुटकी हींग और लाल मिर्च डालें। |
7: फिर पिसा हुआ जीरा, लहसुन और काली मिर्च डालकर सब कुछ मिलाकर एक मिनट तक पकाएं। |
8: अब मोटे पिसे हुए टमाटर डालकर नरम होने तक पका लें। |
9: फिर पाइनएप्पल प्यूरी डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें और फिर मैश की हुई दाल भी डालकर मिला लें। |
10: अब डेढ़ कप पानी डालकर उबाल आने दें और फिर बचे हुए अनानास के टुकड़े डाल दे। |
11: अंत में धनिये से गार्निश करके सर्व करें और इस चटपटे और गर्मागर्म रसम का मजा लें। |
Key Ingredients:दरदरा कटा हुआ अनानास, तुअर दाल, कढ़ी पत्ते, मोटा कटा हुआ टमाटर, जीरा, सरसों के बीज, लहसुन की कलियां, काली मिर्च, हींग, सूखी लाल मिर्च, रसम पाउडर (वैकल्पिक), नमक |
Follow our Social Pages for More Indian Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Pineapple Rasam Recipe in Hindi with your friends.