आज हम आपको कचरी कीमा रेसिपी (Kachri Qeema Mutton Recipe) बता रहे है। कचरी एक प्रकार जंगली खरबूजा होता है जो खासकर रेगिस्तानी इलाके में मिलता है। यह राजस्थानी व्यंजन की एक सामान्य सामग्री है। कचरी का इस्तेमाल खाने में किया जाता है, यह मसाले की दुकान पर पाउडर और साबुत दोनों ही रूप में मिल जाता है। यह नमी वाले मौसम में जल्दी खराब हो सकती है इसलिए इसे एयरटाइट कन्टेनर में रखें। साबुत कचरी को रखना ज्यादा सही है जिससे जब जरूरत हो उस हिसाब से पिश कर इसका इस्तेमाल कर सकते है। कचरी कीमा एक टेस्टी मटन कीमा रेसिपी है, काफी लोगों को इस रेसिपी के बारे में मालूम नहीं है तो चलिए आज इसकी स्वादिष्ट रेसिपी के बारे में जाने।
Kachri Qeema Non veg Recipe
पकाने का समय: 01 घंटा 10 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 25 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 01 घंटा 35 मिनट |
कचरी कीमा की सामग्री |
|
मैरीनेशन के लिए: | |
1 kg कीमा | 4 (क्रशड) साबुत कचरी |
1 कप (आधा कच्चा ) पपीता | 1/2 कप पाइनएप्पल पल्प |
1-1 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर | 1 टी स्पून गरम मसाला |
2 टी स्पून लहसुन का पेस्ट | 1 टी स्पून अदरक का पेस्ट |
स्वादानुसार नमक | |
कीमा बनाने के लिए: | |
250 ग्राम दही | 4 मीडियम प्याज़, तला हुआ |
4 लौंग | 1 कप तेल |
कचरी कीमा बनाने की विधि – Kachri Qeema Non Veg Recipe |
Step 1: सबसे पहले कीमा में मैरीनेशन की सारी सामग्री डालकर मैरीनेट कीजिए। |
Step 2: अब इसे पूरी रात मैरीनेशन के लिए फ्रिज में रखियें या फिर 4-5 घंटे के लिए भी मैरीनेट कर सकते है। |
कीमा बनाने के लिए: |
Step 1: सबसे पहले मैरीनेट कीमा में कुकिंग से पहले प्याज़ और दही डालें। |
Step 2: अब एक पैन में तेल गर्म करके इसमें इलाचची, लौंग डालें फिर इन्हें 1 या 2 मिनट तक चटकने दें। |
Step 3: फिर इसमें मैरीनेटिड कीमा डालकर कुछ देर मीडियम आंच पर चलाए और फिर इसके बाद धीमी आंच पर पूरी तरह से पकने तक छोड़ दीजिएं। |
Step 4: अब इसे बनाने के लिए प्रेशर कुकर का इस्तेमाल न करें। यह एक ड्राई डिश है, इसलिए इसका पूरा पानी सूखने दें। |
Step 5: अब जब कीमा पक जाएं तो स्मोक की तैयारी कीजिए। |
Step 6: अब गैस पर एक कोयले रखकर को जलाएं, फिर इसे एक प्याज के टुकड़े पर रखकर, कुछ बूंदें तेल की डालें ताकि धुआं उठने लगें। |
Step 7: अब इसके बाद जलते हुए कोयले को कीमे के ऊपर रखियें और उस बर्तन को ढक देवें। अब इसे कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दीजिएं। |
Step 8: आप कभी-कभी स्मोक देने के लिए बड़े चम्मच का इस्तेमाल भी कर सकते है, अब जलते हुए कोयले को चम्मच में रखकर ढक्कन बंद कर देवें। अब इस तरीके से डिश में एक असाधारण धुएं की सुगंध आती है। |
Step 9: अब प्याज़ के लच्छों, कटी हुई हरी मिर्च और हरे धनिए से गार्निश करके इस पर थोड़ा गरम मसाला छिड़कें। |
Step 10: अब थोड़ा खट्टापन देने के लिए इस नींबू का रस भी डाल सकते हैं। |
Key Ingredients:साबुत कचरी, कीमा, पाइनएप्पल पल्प, पपीता, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, अदरक का पेस्ट, लहसुन का पेस्ट, दही, नमक, लौंग, प्याज़, तेल |
Follow our Social Pages for More Recipe in Hindi and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Kachri Qeema Recipe in Hindi with your friends.