आज हम आपको मटन शामी कबाब रेसिपी (Mutton Shami Kebab Recipe) बता रहे है। यह एक लोकप्रिय हैदराबादी स्नैक है। यह आसान रेसिपी है जिसे मटन से तैयार बनाया जाता है। घर पर होने वाली पार्टियों के लिए यह काफी बढ़िया स्नैक है, यह एक बेहतरीन स्टार्टर है जिसे आप अपनी पसंद के अकम्पनिमेन्ट के साथ खा सकते हैं।
Mutton Shami Kebab Recipe in Hindi
पकाने का समय: 50 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 01 घंटा |
मटन शामी कबाब की सामग्री |
|
500 ग्राम मटन कीमा | 1/2 कप चना दाल |
2 टेबल स्पून घी | 1 दालचीनी स्टिक |
1 जावित्री | 3 लौंग |
1 तेजपत्ता | 2 हरी इलाइची |
7 कालीमिर्च | 1 बड़ी इलाइची |
1/2 टी स्पून नमक | 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर |
1 कप पानी | 1 प्याज |
1 हरी मिर्च | 1/2 लेमन |
मटन शामी कबाब बनाने की विधि – Mutton Shami Kebab Non veg Recipe |
Step 1: सबसे पहले एक बाउल में 1/2 कप चना दाल को 30 मिनट के लिए भिगो दीजिएं। |
Step 2: अब प्रेशर कुकर में 2 बड़े चम्मच तेल गर्म करके उसमे जावित्री, दालचीनी स्टिक, तेजपत्ता, लौंग, कालीमिर्च, हरी इलाइची और बड़ी इलाइची डालें। फिर इन्हें अच्छे से मिलाएं। |
Step 3: फिर जब ये चटकने लगे तो इसमे मटन कीमा मिलाएं। |
Step 4: फिर इसमें लाल मिर्च और नमक पाउडर डालें। |
Step 5: अब इसे अच्छे से मिलकर एक मिनट के लिए तक पकाएं। |
Step 6: अब इसमें भिगी हुई चने की दाल डालकर इसे अच्छे से मिलाते हुए 1 कप पानी मिलाएं। |
Step 7: अब मटन को प्रेशर कुकर में तब तक पकाएं जब तक वो मुलायम न हो जाए। |
Step 8: फिर 1-2 सीटी के बाद इसे खोलें और अच्छे से मिला लें। |
Step 9: फिर अगर इसमें पानी रह गया हो, तो मटन को सारा पानी सूखने तक पकाएं। |
Step 10: अब इसे पीस लें और 30 मिनट के लिए फ्रिज में रखियें ताकि एक गाढ़ा पेस्ट बन जाए। |
Step 11: फिर इसमें हरी मिर्च, नींबू का रस और प्याज़ मिलाएं। |
Step 12: अब तैयार किए गए मसाले से टिक्की बना लिजिएंऔर 10 मिनट के लिए फ्रिज में रखें। |
Step 13: अब एक दूसरे पैन में घी गर्म करके और कबाब को पैन में गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कीजिएं। |
Step 14: फिर इन्हें पेपर पर निकाल लें जिससे एक्ट्रा तेल निकल जाए और सर्व करें। |
Key Ingredients:चना दाल, मटन कीमा, दालचीनी स्टिक, घी, लौंग, जावित्री, हरी इलाइची, तेजपत्ता, बड़ी इलाइची, कालीमिर्च, लाल मिर्च पाउडर, नमक, प्याज, पानी, लेमन, हरी मिर्च |
Follow our Social Pages for More Easy Hindi and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Mutton Shami Kebab Recipe in Hindi with your friends.