आज हम आपको रागी डोसा रेसिपी (Ragi Dosa Recipe) बता रहे है। डोसा काफीआसानी से बनने वाली डिश है। यह डोसे का एक हेल्दी वर्जन है, इसे आमतौर पर दो दाल और चावल के मिश्रण से बनाया जाता है। ग्लूटन फ्री होने के अलावा रागी डोसे में आयरन, फाइबर, कैल्शियम और अन्य मिनरल्स काफी मात्रा में होते है।
Ragi Dosa Recipe
पकाने का समय: 20 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 30 मिनट |
रागी डोसा की सामग्री – Ingredients for Ragi Dosa |
|
2 कप रागी आटा | 1/2 कप चावल का आटा |
1/2 कप खट्टी दही | 3-4 हरी मिर्च, बारीक कटा हुआ |
1 कप हरा धनिया, टुकड़ों में कटा हुआ | 1/2 कप प्याज, बारीक कटा हुआ |
स्वादानुसार नमक | |
तड़के के लिए: | |
1 टी स्पून सरसों के दाने | 1 टी स्पून जीरा |
5-6 कढ़ीपत्ता | 1 टी स्पून तेल |
रागी डोसा बनाने की विधि |
1: सबसे पहले चावल का आटा, रागी का आटा, नमक, दही, हरी मिर्च, प्याज और हरा धनिया मिला लें। फिर जरूरत के हिसाब से पानी डालकर एक बैटर बना लें और 2 घंटे के लिए अलग रख दें। |
2: अब तेल गरम करके तड़के की सभी सामग्री डालें। फिर जब सरसों के दाने चटकने लगे तब बैटर डालें। |
3: फिर नॉन स्टिक पैन में तेल हल्का सा गर्म करें। फिर गर्म होने पर, एक करछी भरकर बैटर डालकर एक पतला डोसा बनाने के लिए एक गोलाकार करके फैला लें और इसे एक तरफ पकाएं। |
4: इसे पकाते वक्त इसके किनारों पर थोड़ा सा तेल डालें। फिर जब यह दोनों तरफ से सिक जाएं तब इसे गर्मागर्म सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:चावल का आटा, रागी आटा, तेल, हरी मिर्च, खट्टी दही, प्याज, हरा धनिया, सरसों के दाने, नमक, कढ़ीपत्ता, जीरा |
Follow our Social Pages for More Indian Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Ragi Dosa Recipe in Hindi with your friends.