आज हम आपको एग कबाब रेसिपी (Egg kebab Recipe) बता रहे है। यह एक पॉपुलर स्नैक रेसिपी है, इसे हार्ड ब्लाइल एग्स, लाल मिर्च, बेसन, अदरक लहसुन के पेस्ट और चाट मसाला के साथ बनाया जाता है। यह एक फटाफट बनने वाली स्नैक रेसिपी है।
Egg kebab Recipe
पकाने का समय: 10 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 3 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 20 मिनट |
एग कबाब की सामग्री – Ingredients for Egg kebab |
|
6 अंडा | 1/2 कप हरा धनिया |
1 टी स्पून गरम मसाला पाउडर | 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर |
1 कप पानी | स्वादानुसार नमक |
2 टेबल स्पून बेसन | 1 छोटा प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ |
1 टी स्पून काली मिर्च पाउडर | 1 कप ब्रेडक्रंब |
1 कप रिफाइंड तेल |
एग कबाब बनाने की विधि |
1: सबसे पहले उबले अंडे को कद्दूकस करके इसमें सारी सामग्री (ब्रेडक्रंब को छोड़कर) को एक साथ मिला लिजिएं। |
2: फिर जरूरत के हिसाब से पानी डालकर अपने हाथों से अंडे के मिश्रण को अच्छी तरह गूंद लिजिएं। |
3: अब अपने स्वाद के अनुसार मसाले डालकर मिश्रण से गोल आकार के कबाब बनाकर इन्हें ब्रेड क्रम्ब्स से अच्छी तरह कोट कर लिजिएं। |
4: फिर एक गहरे तले की कढ़ाई में तेल गर्म करके कबाब को डीप फ्राई कर लें। |
5: अंत में इसे प्याज के छल्लों और पुदीने की चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें। |
Key Ingredients:हरा धनिया, अंडा, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर, नमक, पानी, प्याज, बेसन, ब्रेडक्रंब, रिफाइंड तेल, काली मिर्च पाउडर |
Follow our Social Pages for More Egg Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Egg kebab Recipe in Hindi with your friends.