आज हम आपको पनीर पकौड़ा रेसिपी (Paneer Pakodas Recipe) बता रहे है। हर किसी को बारिश के मौसम में पकौड़े खाने अच्छे लगते हैं। पकौड़े चाहे प्याज के हो या आलू के सबका अलग स्वाद होता है। इसे बनाना बहुत आसान है। आप इन्हें हरी चटनी या फिर एक कप गर्मागर्म चाय के साथ भी सर्व कर सकते हैं।
Paneer Pakodas Recipe in Hindi
पकाने का समय: 45 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 20 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 1 घंटा 05 मिनट |
पनीर पकौड़ा की सामग्री – Ingredients for Paneer Pakodas |
|
1/2 कप बेसन | 1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर |
1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर | 1 टी स्पून धनिया पाउडर |
1 टी स्पून हरी मिर्च | स्वादानुसार नमक |
3 टी स्पून सोडा | 500 ग्राम रिफाइंड तेल |
250 ग्राम पनीर |
पनीर पकौड़ा बनाने की विधि |
Step 1: सबसे पहले एक बाउल में हल्दी पाउडर, बेसन, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, सोडा, नमक और हरी मिर्च डालें। |
Step 2: अब इसे अच्छी तरह मिलाकर 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दीजिये। |
Step 3: अब एक कड़ाही में रिफाइंड तेल को गर्म कीजिए। |
Step 4: फिर पनीर को बैटर में डालकर अच्छी तरह कोट करके इसे कड़ाही में डालकर गोल्डन फ्राई कर लें। |
Step 5: अंत में गर्मागर्म सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:पनीर, हल्दी पाउडर, बेसन, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक, हरी मिर्च, रिफाइंड तेल, सोडा |
Follow our Social Pages for More Veg Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Paneer Pakodas Recipe in Hindi with your friends.