आज हम आपको स्प्रिंग रोल रेसिपी (Spring Rolls Recipe) बता रहे है। स्प्रिंग रोल्स चाइनीज खाने के शौकीन लोगों को बहुत पसंद होते हैं। बड़ों से लेकर बच्चे तक स्प्रिंग रोल को काफी चाव से खाते हैं। स्प्रिंग रोल को बनाना बहुत आसान है। स्प्रिंग रोल की फीलिंग आप चाहे तो सब्जी के अलावा नूडल्स से भी बना सकते हैं। आप स्प्रिंग रोल स्नैक के रूप में टी टाइम या फिर डिनर पार्टी में भी सर्व कर सकते हैं।
Spring Rolls Recipe – Easy Recipes
पकाने का समय: 30 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 05 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 35 मिनट |
स्प्रिंग रोल की सामग्री – Ingredients for Spring Rolls |
|
पैनकेक बनाने के लिए: | |
1/2 कप मैदा | 1 अंडा |
1/4 टी स्पून नमक | 1/4 कप पानी |
1/4 कप दूध | 3 बड़े चम्मच (तेल और पानी को एक साथ मिलाएं।) तेल |
फीलिंग बनाने के लिए: | |
1 कप पतागोभी , बारीक कटा हुआ | 1 कप स्प्रिंग अनियन |
1 कप गाजर, बारीक कटा हुआ | 1/2 टी स्पून नमक |
2 टेबल स्पून तेल | 4 कलियां लहसुन |
1 टी स्पून सोया सॉस | 2 टेबल स्पून सेलेरी |
1 बड़ा चम्मच (पानी मिलाकर एक पेस्ट बना लें।) आटा | तलने के लिए तेल |
स्प्रिंग रोल बनाने की विधि – Spring Rolls Recipe – Veg Recipes |
Step 1: सबसे पहले पैनकेक की सामग्री को मिलाकर पैनकेक तैयार कर लें। |
Step 2: अब एक बड़ा चम्मच तेल गर्म करके इसमें प्याज और लहसुन डालें, और तेज आंच पर प्याज के नरम होने तक भून लें। |
Step 3: अब इसमें बाकी बची हुई सामग्री डालकर कुछ देर तेज आंच पर पका लें। |
Step 4: अब एक पैनकेक लेकर इसके किनारों पर तैयार किया हुआ घोल लगाएं। |
Step 5: फिर इसमें फीलिंग भरकर इसे आखिरी तक फोल्ड करें, अब किनारों को आटे का घोल लगाकर अच्छे से सील कर दीजिये। |
Step 6: आप इस बात का ख़ास ध्यान रखें की इसे अच्छे से सील किया जाये, ताकि फ्राई करते वक्त यह तेल में बिखर न जाएं। पैनकेक को दो बार फ्राई करें। अंत में गरमा गर्म सर्व करें। |
Key Ingredients:अंडा, मैदा, पानी, नमक, तेल, दूध, स्प्रिंग अनियन, पतागोभी, नमक, गाजर, लहसुन, तेल, सेलेरी, सोया सॉस, तेल, आटा |
Follow our Social Pages for More Food Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Spring Rolls Recipe in Hindi with your friends.