आज हम आपको पाव भाजी डोसा रेसिपी (Pav Bhaji Dosa Recipe) बता रहे है। आपके घर अगर पाव भाजी बच जाती है तो अगले दिन आप उसका इस्तेमाल यह मजेदार पाव भाजी डोसा बनाने के लिए कर सकते हैं। यह एक मुंह में पानी ला देने वाली डिश है।
Pav Bhaji Dosa Recipe
पकाने का समय: 15 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 25 मिनट |
पाव भाजी डोसा की सामग्री – Ingredients for Pav Bhaji Dosa |
|
1 छोटी बाउल बची हुई पाव भाजी | 1 कप डोसा बैटर |
1/2 प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ | 2 टेबल स्पून टोमैटो सॉस |
1 टेबल स्पून पाव भाजी मसाला | 2 टेबल स्पून धनिया पत्ती |
पाव भाजी डोसा बनाने की विधि |
1: सबसे पहले डोसा बनाने के लिए एक फ्लैट पैन गर्म करके उस पर पानी की कुछ बूंदें छिड़कें। |
2: अब एक करछी भरकर डोसा बैटर लेकर बैटर को गर्म तवे पर एक सर्कल बनाते हुए फैला लें। |
3: फिर आंच को धीमा करके डोसे पर नारियल की चटनी और टोमैटो सॉस फैला लें। |
4: अब पाव भाजी मिश्रण और पाव भाजी मसाला, धनिया पत्ती और कटे हुए प्याज से गार्निश करें। |
5: फिर डोसा पकने के बाद इसे गर्मागर्म सर्व करें परोसें। |
Key Ingredients:डोसा बैटर, बची हुई पाव भाजी, टोमैटो सॉस, प्याज, धनिया पत्ती, पाव भाजी मसाला |
Follow our Social Pages for More Lunch Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Pav Bhaji Dosa Recipe in Hindi with your friends.