आज हम आपको बूंदी की सब्जी रेसिपी (Boondi Ki Sabzi Recipe) बता रहे है। यह एक काफी स्वादिष्ट इंडियन डिश है, आप इसे लंच या डिनर के लिए फटाफट बना सकते हैं। आप मिनटों में इस सब्जी को घर पर बना कर अपना पेट भर सकते हैं।
Boondi Ki Sabzi Recipe
पकाने का समय: 10 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम:20 मिनट |
बूंदी की सब्जी की सामग्री – Ingredients for Boondi Ki Sabzi |
|
1 कप बूंदी | 2 छोटा प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ |
2 छोटा टमाटर, टुकड़ों में कटा हुआ | 1 टी स्पून कद्दूकस किया हुआ अदरक |
1 टी स्पून पिसा हुआ लहसुन | एक चुटकी हींग |
1 टी स्पून धनिया पाउडर | 1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर |
स्वादानुसार नमक | स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर |
1/2 टी स्पून गरम मसाला | |
गार्निशिंग के लिए: | |
सेव (वैकल्पिक) | धनिए के पत्ते |
बूंदी की सब्जी बनाने की विधि |
1: सबसे पहले पैन में तेल गर्म करके उसमें हींग डालकर तड़कने दें। |
2: फिर प्याज डालकर ब्राउन होने दें, फिर अदरक और लहसुन डालकर को भूनें। |
3: अब नमक, टमाटर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर पकाए। |
4: फिर बूंदी डालकर थोड़ा पानी छिड़कें और पैन को ढककर 2 मिनट तक सभी को एक साथ पकाए। |
5: अंत में गरम मसाला पाउडर, सेव (वैकल्पिक) और हरा धनिया डालकर सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:प्याज, बूंदी, कद्दूकस किया हुआ अदरक, टमाटर, हींग, पिसा हुआ लहसुन, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक, सेव (वैकल्पिक), गरम मसाला, धनिए के पत्ते |
Follow our Social Pages for More Veg Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Boondi Ki Sabzi Recipe in Hindi with your friends.